अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती, अधिकारियों से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या, बोले- लोड सेटिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं....
Updated : July 28, 2026 12:34 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
जनसुनवाई में बिजली कंपनी अधिकारियों को किया तलब, 2 दिन में सुधार का दिया आश्वासन- नहीं हुआ सुधार तो होगा तेज आंदोलन
नीमच :- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर आक्रोश जताया एवं इससे ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। मुलाकात के दौरान बाहेती ने सरकार और बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोड शिफ्टिंग एवं अन्य कारणों के नाम पर की जा रही अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद नहीं हुई तो कांग्रेस गांव-गांव में मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायकों के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराएगी एवं जिले स्तर का आंदोलन करेगी।
रात्रिकालीन कटौती से बढ़ी परेशानी, रात में चैन की नींद भी छिनी- तरुण बाहेती ने कहा कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन रात्रि में तीन से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की समस्याएं कई गुना बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली न रहने से लोग रातभर पंखे-कूलर के बिना जागकर बिताने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत आम हो गई है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में भय का माहौल है, क्योंकि अंधेरे में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
शिकायतें बढ़ीं तो जवाब देने से बच रहे अधिकारी, ग्रामीणों में उबल रहा आक्रोश- बाहेती ने आरोप लगाया कि ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन हर बार लोड सेटिंग, तकनीकी खराबी या अन्य कारण बताकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को न तो बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी जाती है और न ही यह बताया जाता है कि बिजली कब तक बहाल होगी। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनता को अंधेरे में रखना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाहेती ने कहा कि लगातार हो रही इस अघोषित कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव-गांव में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जताने की तैयारी में हैं। तरुण बाहेती ने कहा कि जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है और यदि समय रहते हालात नहीं सुधरे तो यह आक्रोश बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
कलेक्टर से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग- जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मांग की कि बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी तकनीकी कारण से बिजली बंद करनी पड़े तो उसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए, ताकि लोग अपनी आवश्यक व्यवस्था कर सकें।
जनसुनवाई में बिजली कंपनी अधिकारियों से हुई बातचीत-
जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी तरुण बाहेती ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया और बिजली कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर सीधी बातचीत की। जिला पंचायत सीईओ और एडीएम की उपस्थिति में हुई इस चर्चा में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने 2 दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। इस पर जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिन में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज गति से चलाया जाएगा।
कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी- तरुण बाहेती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं पर मूकदर्शक नहीं बनी रहेगी। यदि अघोषित बिजली कटौती शीघ्र बंद नहीं हुई तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव-गांव आंदोलन करेगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायकों के पुतले जलाए जाएंगे, बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा तथा चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि सरकार इसमें विफल रहती है तो जनता की आवाज बनकर कांग्रेस सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। श्री बाहेती ने कहा कि जिले के ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति चाहिए। यदि प्रशासन और बिजली विभाग ने समय रहते स्थिति नहीं सुधारी तो इसका जवाब पूरे जिले में व्यापक जन आंदोलन के रूप में दिखाई देगा।
और खबरे
नीमच मंडी में आज 29,014 बोरी की आवक, लहसुन, गेहूं, सोयाबीन समेत कई जिंसों के भाव में तेजी....
July 28, 2026 12:58 PM
अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती, अधिकारियों से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या, बोले- लोड सेटिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं....
July 28, 2026 12:34 PM
जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश...
July 28, 2026 12:24 PM
आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस, शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वटिका' का किया गया लोकार्पण...
July 28, 2026 12:14 PM
राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में हुआ सम्मान समारोह...
July 28, 2026 12:08 PM
दस्तक अभियान का सीएमएचओ एवं डीपीओ ने की संयुक्त मॉनिटरिंग,दिए सुधारात्मक निर्देश...
July 28, 2026 12:07 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 87 आवेदकों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश...
July 28, 2026 12:05 PM
माताजी मंदिर पालसोडा में विशाल शुगर एवं स्वास्थ्य जांच कैंप का सफल आयोजन...
July 28, 2026 08:07 AM
विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक सेवा केंद्र पर समीक्षा बैठक आयोजित...
July 28, 2026 07:57 AM
मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान जारी होटल, डेयरी एवं घी डीलरों का सघन निरीक्षण, 9 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे...
July 28, 2026 07:26 AM
धनगांव बस स्टैंड की तलाई में घुसे मगरमच्छ से फैली दहशत, वन विभाग ने 3 दिन की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू..
July 28, 2026 04:55 AM
गांधीसागर बांध का जलस्तर पहुंचा 1298 फिट पार...
July 28, 2026 04:42 AM
दिन में सप्लाई टूट रहा, रात में भी बिजली नहीं, लोड शेडिंग के नाम पर 6 घंटे कटौती...
July 28, 2026 04:34 AM
श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई, बुधवार को, गुरुपूर्णिमा पर गुर्जरखेड़ा धाम पर दिव्य दर्शन एवं दिव्य दरबार, गुरुपूजन एवं गुरुदीक्षा, महाआरती, महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन होगा....
July 28, 2026 04:31 AM
युवा संगम बना लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, रोजगार और स्व-रोजगार के बढ़ रहे अवसर...
July 28, 2026 03:17 AM
प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग-सॉर्टिंग यूनिट, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और ई-मंडी योजना को प्रभावी बनाने के दिए गए निर्देश...
July 28, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 28, 2026 03:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 28, 2026 02:58 AM
रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन...
July 27, 2026 06:05 PM