FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 87 आवेदकों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश...

  Updated : July 28, 2026 12:05 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 28.07.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. श्री राजेश व्यास के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की 17 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 87 फरियादियों द्वारा एसपी श्री राजेश व्यास के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। समय समय पर थाना क्षेत्रों में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमति निकीता सिंह सहित सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी/ईंचार्ज थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच मंडी में आज 29,014 बोरी की आवक, लहसुन, गेहूं, सोयाबीन समेत कई जिंसों के भाव में तेजी....

July 28, 2026 12:58 PM

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती, अधिकारियों से मिलकर उठाई ग्रामीणों की समस्या, बोले- लोड सेटिंग के नाम पर जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं....

July 28, 2026 12:34 PM

जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश...

July 28, 2026 12:24 PM

आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस, शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वटिका' का किया गया लोकार्पण...

July 28, 2026 12:14 PM

राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में हुआ सम्मान समारोह...

July 28, 2026 12:08 PM

दस्तक अभियान का सीएमएचओ एवं डीपीओ ने की संयुक्त मॉनिटरिंग,दिए सुधारात्मक निर्देश...

July 28, 2026 12:07 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 87 आवेदकों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश...

July 28, 2026 12:05 PM

माताजी मंदिर पालसोडा में विशाल शुगर एवं स्वास्थ्य जांच कैंप का सफल आयोजन...

July 28, 2026 08:07 AM

विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक सेवा केंद्र पर समीक्षा बैठक आयोजित...

July 28, 2026 07:57 AM

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान जारी होटल, डेयरी एवं घी डीलरों का सघन निरीक्षण, 9 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे...

July 28, 2026 07:26 AM

धनगांव बस स्टैंड की तलाई में घुसे मगरमच्छ से फैली दहशत, वन विभाग ने 3 दिन की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू..

July 28, 2026 04:55 AM

गांधीसागर बांध का जलस्तर पहुंचा 1298 फिट पार...

July 28, 2026 04:42 AM

दिन में सप्लाई टूट रहा, रात में भी बिजली नहीं, लोड शेडिंग के नाम पर 6 घंटे कटौती...

July 28, 2026 04:34 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई, बुधवार को, गुरुपूर्णिमा पर गुर्जरखेड़ा धाम पर दिव्य दर्शन एवं दिव्य दरबार, गुरुपूजन एवं गुरुदीक्षा, महाआरती, महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन होगा....

July 28, 2026 04:31 AM

युवा संगम बना लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, रोजगार और स्व-रोजगार के बढ़ रहे अवसर...

July 28, 2026 03:17 AM

प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग-सॉर्टिंग यूनिट, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और ई-मंडी योजना को प्रभावी बनाने के दिए गए निर्देश...

July 28, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 28, 2026 03:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 28, 2026 02:58 AM

रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन...

July 27, 2026 06:05 PM