FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धाकड़ समाज की टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता में उमड़ा खेल उत्साह, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन....

  Updated : January 07, 2026 02:16 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  खेल

निंबाहेड़ा :- बजरंग क्रिकेट क्लब जमालखेड़ा, नरसिंहगढ़ के तत्वावधान में धाकड़ समाज द्वारा आयोजित टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 12 जनवरी तक भव्य रूप से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को आयोजित रोमांचक मुकाबलों में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि उदयलाल आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर आयोजित मंचासिन समारोह की अध्यक्षता क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल आंजना ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डोरिया सरपंच रमेश धाकड़, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़ एवं निर्भयराम धाकड़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास बताया। आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता में नीमच, जावद, निंबाहेड़ा, छोटीसादड़ी, बड़ी सादड़ी, भदेसर, चित्तौड़गढ़ एवं बेगूं सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बना हुआ है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासिन मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का क्रिकेट आयोजन समिति की ओर से सरपंच हीरालाल भील, पुष्कर धाकड़, प्यारचंद धाकड़, सत्यनारायण धाकड़, ओम धाकड़, रंगलाल धाकड़, रामपाल धाकड़, पारस धाकड़, सुनील धाकड़, लोकेश धाकड़,अर्जुन टांक, कमलेश धाकड़, प्रभुलाल धाकड़, सीताराम धाकड़,सहित अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता स्थल पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मैचों का आनंद लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....

March 04, 2026 05:42 AM

मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....

March 04, 2026 12:26 AM

होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....

March 04, 2026 12:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 04, 2026 12:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 03, 2026 11:56 PM

काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

March 03, 2026 05:08 PM

मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....

March 03, 2026 03:37 PM

सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:26 PM

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:22 PM

रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

March 03, 2026 03:19 PM

बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..

March 03, 2026 03:18 PM

खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...

March 03, 2026 03:06 PM

होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....

March 03, 2026 01:26 PM

नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित

March 03, 2026 12:05 PM

चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...

March 03, 2026 11:55 AM

नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...

March 03, 2026 10:29 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....

March 03, 2026 09:40 AM

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

March 03, 2026 06:00 AM

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….

March 03, 2026 03:18 AM