FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...

  Updated : March 03, 2026 11:55 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- आवरी माताजी मंदिर पर चैत्र नवरात्र पर्व पर लगने वाले नौ दिवसीय मेले पर, अधूरी पड़ी सड़क के कारण मंडराया संकट,इसको लेकर अभी तक मेला समिति ने नहीं की कोई पहल।मेले के आयोजन की संभावना हुई कम, हजारों श्रद्धालुओं में छाई मायूसी चीताखेड़ा–रंभावली पहुंच 3.5 किलोमीटर का सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की जनता को आवागमन की बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब इसकी नींव में ही भ्रष्टाचार की दीमक लगती नजर आ रही है।9 माह के समय में भी सड़क को चलाए मान तक नहीं कर पाया ढीला-ढाला और कथित रूप से भ्रष्ट ठेकेदार, सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है, अधूरी सड़क और श्रद्धालुओं व मेलार्थियों की परेशानियों को देखते हुए आवरी माताजी का लगने वाला नौ दिवसीय मेले के आयोजन की इस बार संभावना कम है। वहीं गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। विगत 9 महिनों से सड़क से सड़क पर वाहनों से उड़ने वाली धूल की परत फसलों पर जम रही है जिससे फसलें बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। धुल के उड़ते गुब्बार से फसलों में विस्तार(ग्रोथ ) रूक गया है। फसलों में भारी नुकसान से किसानों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गिट्टी और पत्थर डालकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे वर्तमान सड़क के हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बार-बार काम रुकने से सड़क मार्ग से जुड़े किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की आम जनता में संबंधित विभाग के आलाअफसरों व ठेकेदार की कार्य-प्रणाली के प्रति भारी आक्रोश है। सबसे गंभीर चिंता का विषय आगामी चैत्र नवरात्रि है, जो 19 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इस दौरान आवरी माताजी मंदिर पर नौ दिनों तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यदि समय रहते सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार श्रद्धालुओं की आस्था में रोड़ा बनकर खड़ा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा शासकीय भूमि से अवैध रूप से मुर्रम (मिट्टी) की खुदाई पोकलेन मशीन से की गई और उसी मटेरियल का उपयोग सड़क के बेस निर्माण में कर दिया गया। इस अवैध खनन की शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। इसके बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण में उपयोग की गई मिट्टी और शासकीय भूमि से खनन की गई मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजे थे , लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। खिलाफ आवाज उठाई गई, लेकिन खनिज विभाग के आला अधिकारियों ने मामले को दबा दिया। इससे अधिकारियों और ठेकेदार की सांठ-गांठ के आरोप और मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। खनिज विभाग अधिकारी गजेन्द्र डाबर से विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल पर फोन लगवाया गया बार-बार नो रिप्लाई होता रहा फोन रिसीव नहीं किया जिससे जानकारी नहीं मिली। बार-बार कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इनका कहना है - मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं कि समय पर कार्य हो जाएं पर निर्माण कार्य में उपयोगी मटेरियल मुझे क्रेशर से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहा है - ठेकेदार राहुल मसाने.
हर साल आवरी माताजी मंदिर पर लगने वाले मेले का समय नजदीक आ गया है और ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य बंद चालू का खेल खेल रहा है। सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति के चलते आवरी माताजी मंदिर श्रद्धालुओं से वीरान हो गया है। चैत्र नवरात्र पर लगने वाले मेले की संभावना भी कम हो गई है। मात्र 15 दिन ही बचे हैं नवरात्र मेले के।अगर शीघ्र ही कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो क्षेत्र की आम जनता को आंदोलन की राह अपनाएंगी - दशरथ माली, आवरी माताजी मंदिर ट्रस्ट सदस्य आवरी माताजी मंदिर।
विगत 8 से 9 महिनों से ठेकेदार की कार्य-प्रणाली व लापरवाही के चलते सड़क पर धूल के गुब्बार उड़ रहे हैं जिससे सड़क के इर्द-गिर्द खड़ी फसलों पर जम रही है जिससे फसलों में विस्तार(ग्रोथ ) नहीं हो पा रहा है और फसलें बुरी तरह से खराब हो गई है - कषक राजू खिमेसरा, चीताखेड़ा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM