FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विधानसभा के तारांकित प्रश्न एवम शून्यकाल में श्री परिहार ने उठाया अशुद्ध पानी से निर्मित आईस्क्रीम और एक्स्पायर पैकेज्ड फूड का मामला, नीमच जिला जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई विधायक परिहार ने.....

  Updated : March 02, 2026 05:51 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा के तारांकित प्रश्न क्र. 3270 के माध्यम से एवं शून्यकाल में राजस्थान से मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों तक धडल्ले से खपाए जा रहे एक्स्पायरी डेट के पैकेज्ड फूड और गंदे पानी से बने खाद्य पदार्थों का मामला उठाया और बताया कि नीमच जिले के जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सदन को बताया कि वे लगातार तीन विधानसभा सत्रों से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। शासन को अविलम्ब इस ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही श्री परिहार ने शून्यकाल में पालसोडा के आसपास के लगभग 15 गांवों में ओला पीडित किसानों के मुद्दे को भी उठाया और जल्द किसानों को राहत देने की मांग की। श्री परिहार ने राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों तक अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से धडल्ले से खपाए जा रहे एक्स्पायरी डेट के पैकेज्ड फूड और गंदे पानी से बने खाद्य पदार्थों के कारण अंचल में जीबीएस वायरस की आशंका भी व्यक्त की।
श्री परिहार ने सदन में बताया कि मध्यप्रदेश से सटे राजस्थान के चित्तौडगढ, उदयपुर, निम्बाहेडा के रास्ते नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों में एक्स्पायरी डेट के बच्चों के पैकेज्ड फूड आ रहे हैं, विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इनके माध्यम से जीबीएस वायरस का प्रवेश हो रहा है। अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही से यह काम हो रहा है। रात के अंधेरे में गाडियां आती हैं, एक्स्पायरी डेट का बिना टेस्टिंग माल, नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बडी मात्रा में खपाया जा रहा है। न तो इन खाद्य पदार्थों का परीक्षण हो रहा है, न लेबोरेट्री रिपोर्ट और न ही अधिकारी कर्मचारी इसकी जांच करते हैं। जीबीएस वायरस अशुद्ध पानी और अशुद्ध अधपके खाद्य पदार्थों से होता है। बाहरी बडी कम्पनियों की जांच की जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर भी रेण्डमली जांच होना चाहिए। गाडियों को पकडकर मौके पर ही जांच होना चाहिए। राज्य स्तरीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट ली जाना चाहिए कि कौन से खाद्य पदार्थ खाने लायक हैं। उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, स्थानीय स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों की इस गोरखधंधे में लापरवाही हो रही है। विधायक श्री परिहार ने आशंका व्यक्त की कि स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही से अशुद्ध पानी और गंदे खाद्य पदार्थों की सप्लाई से अंचल में जीबीएस वायरस हो सकता है। अंचल में पहले जीबीएस वायरस नहीं था। केमिकल, प्रिजर्वेटिव और तय मानक अवधि के बाद खाद्य पदार्थ जहर बन जाता है। महीनों तक फ्रीज में रखी हुई आईस्क्रीम और कुल्फियों के कारण अंचल में जीबीएस वायरस का प्रकोप बढ सकता है। जीबीएस वायरस का संक्रमण ज्यादातर बच्चे 18 साल से कम उम्र के बच्चों को होता है, जो ऐसे खाद्य पदार्थों के माध्यम से उनके लीवर पर अटैक करता है। नीमच जिला चपेट में आने की पूर्ण संभावना है। शासन को इस ओर ध्यान देकर वैज्ञानिक तौर पर इसका परीक्षण करवाना चाहिए।
विधायक श्री परिहार के तारांकित प्रश्न के प्रत्युत्तर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है, लेकिन फिर भी शासन द्वारा इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगर परिषद में 83 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दुकानों के अनियमित आवंटन से शासन को भारी नुकसान, अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ समेत 23 के खिलाफ मामला दर्ज....

March 02, 2026 05:57 PM

विधानसभा के तारांकित प्रश्न एवम शून्यकाल में श्री परिहार ने उठाया अशुद्ध पानी से निर्मित आईस्क्रीम और एक्स्पायर पैकेज्ड फूड का मामला, नीमच जिला जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई विधायक परिहार ने.....

March 02, 2026 05:51 PM

पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरवानिया महाराज में पांच स्थानों पर हुआ होलिका दहन, लोगों में दिखा उल्लास....

March 02, 2026 05:32 PM

अवैध रुप से खुले मे चल रहे गैस रिफिलींग करने वाल व्यक्ति के विरुध्द कार्यवाही आरोपी के कब्जे से जप्त की गई गैंस की टंकीया एवं अन्य सामग्री...

March 02, 2026 03:59 PM

MD ड्रग्स मामले मे फरार ईनामी आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल व ईश्वर पुलिस गिरफ्तार...

March 02, 2026 03:58 PM

नीमच जिले में ग्राम पंचायतों में गौ काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया, स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान में जिले वासियों ने की सहभागिता...

March 02, 2026 03:55 PM

होलिका दहन और बडकुल्ले,शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन...

March 02, 2026 03:49 PM

संगम विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम अखिल भारतीय विश्व विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी...

March 02, 2026 01:44 PM

सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….

March 02, 2026 01:15 PM

होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...

March 02, 2026 01:02 PM

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्‍ठ आधारित होलिका दहन का उत्‍सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्‍ठ का उपयोग करें....

March 02, 2026 12:59 PM

होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...

March 02, 2026 12:21 PM

महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...

March 02, 2026 12:01 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....

March 02, 2026 11:50 AM

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...

March 02, 2026 11:46 AM

चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....

March 02, 2026 10:53 AM

एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...

March 02, 2026 10:21 AM

जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...

March 02, 2026 10:20 AM

कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...

March 02, 2026 10:17 AM