FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...

  Updated : March 02, 2026 12:01 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.2024 को 1:27 पी.एम. को दिनदहाडे गांधी वाटीका में चाकूबाजी की घटना से पिड़िता / आहत को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच पीसीआर 100 डायल वाहन द्वारा लाया गया और पिड़िता द्वारा बताए अनुसार गांधी वाटिका के बाहर चाकू मारना बताया, जिस पर उक्त बालिका को उपचार हेत वार्ड में भर्ती किया गया और उक्त आशय की तहरीर थाना प्रभारी नीमच केंट को प्रेषित की गई। तत्पश्चात् जिला चिकित्साह नीमच के इमरजेंसी वार्ड में 1:55 बजे के लगभग नीमच केंट के उपनिरीक्षक शशिकला चौहान को पिड़िता / आहत द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 9वीं में ज्ञानोदय स्कूल में पढ़ाई करती थी तथा कक्षा 11 वीं में कुलदीप वर्मा पढ़ता था। पढाई के दौरान उसकी दोस्ती कुलदीप से हो गई थी पिड़िता / आहत 12वीं कक्षा पास कर आगे की पढाई करने इटली जाने वाली थी और यह बात उसने आरोपी कुलदीप को बताई, तब कुलदीप बोला कि" मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करना चाहता हूं" पिड़िता / आहत ने कहा कि मैं केवल आपको केवल अच्छा दोस्त मानती हूं, आप इस तरह से बात क्यों कर रहे हो" यह बात करीब 3 माह पूर्व की है। आज दिनांक 31.07.2024 को कुलदीप ने उसके मोबाइल नंबर से पिड़िता / आहत के मोबाइल नंबर पर फोन कर बोला कि बात करना है गांधी वाटिका आ जाओ, फिर पिड़िता / आहत गांधी वाटिका के पास पहुंची तो कुलदीप पहले से वहां खड़ा था। कुलदीप ने बोला कि " मुझसे शादी करोगे या नहीं" तो उसने बोला कि "मेने आपको पहले भी कहा था कि मैं केवल आपको अच्छा दोस्त मानती हूं, आपसे शादी नहीं करूगीं" फिर कूलदीप ने उसकी जेब से एक लोहे का धारदार चाकू निकाल कर जान से मारने की नियत से पिड़िता / आहत को पेट, पीठ, दाहिने हाथ व घुटने पर मारा, जिससे पिड़िता / आहत का खून निकलने लगा। वह चिल्लाई और नीचे गिर गई। घटना आने-जाने वालों ने देखी। जिसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ फिर उसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लेकर आये। उक्त देहाती नालसी थाना नीमच केंट के अपराध कमांक 0/24 अंतर्गत धारा 109(9) बी.एन.एस. पर कायम कर असल अपराध हेतु भेजी गई। जहां आरोपी कुलदीप के विरूद्ध अपराध क. 350/2024 अंतर्गत धारा धारा 109 (9) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर अन्वेक्षण प्रारंभ किया गया। और चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जिसका प्रकरण 04/2025 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लो क अभियोजक द्वारा करायी गई। जिसपर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्रसिंह राजपूत द्वारा दिनांक 28.02.2026 को आरोपी कुलदीप वर्मा पिता मनोहरलाल वर्मा, आयु 21 वर्ष, को 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000 /- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।प्रकरण में म.प्र.शासन कि ओर से सफल पेरवी चंचल बाहेती जिला लोक अभियोजक नीमच एवं सहयोगी मो. इमरान खान अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….

March 02, 2026 01:15 PM

होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...

March 02, 2026 01:02 PM

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्‍ठ आधारित होलिका दहन का उत्‍सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्‍ठ का उपयोग करें....

March 02, 2026 12:59 PM

होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...

March 02, 2026 12:21 PM

महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...

March 02, 2026 12:01 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....

March 02, 2026 11:50 AM

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...

March 02, 2026 11:46 AM

चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....

March 02, 2026 10:53 AM

एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...

March 02, 2026 10:21 AM

जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...

March 02, 2026 10:20 AM

कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...

March 02, 2026 10:17 AM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी होली की शुभकामनाएं....

March 02, 2026 10:15 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना, लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट....

March 02, 2026 10:14 AM

नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं...

March 02, 2026 10:08 AM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दी होली की शुभकामनाएं....

March 02, 2026 10:05 AM

नपा उपाध्यक्ष श्रीमती परमाल ने दी होली पर्व की बधाई...

March 02, 2026 10:04 AM

होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....

March 02, 2026 09:57 AM

त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने रामपुरा में पुलिस प्रशासन सड़कों पर, पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाल नागरिकों से सहयोग की अपील....

March 02, 2026 09:28 AM

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

March 02, 2026 09:08 AM