होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....
Updated : March 02, 2026 09:57 AM
बबलु माली
प्रशासनिक
नीमच : नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का चोड़ीकरण,डामरीकरण, सीसी रोड, बगीचों का कायाकल्प,नाली निर्माण सहित अनेक विकास कार्य निरंतर जारी है! विकास कार्यों की इसी श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले कुम्हारा गली चौराहा से हम्माल मोहल्ला चौराहा तक करीब 14. 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 350 मीटर लंबी व करीब 5 मीटर चौड़ी सड़क के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा होली के दिन 2 मार्च को पार्षद श्री अरुण प्रजापति के साथ कुम्हारा गली क्षेत्र में पहुंची और क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र वासियों को होली के दिन सुंदर सड़क की सौगात दी एवं ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए!
क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का गुलाल लगाकर स्वागत - जब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा कुम्हारा गली में डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची तो क्षेत्र वासियों ने डामरीकरण कार्य की सौगात मिलने पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व पार्षद श्री अरुण प्रजापति का आभार व्यक्त करते हुए कार्य की सराहना की एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए नपा अध्यक्ष एवं पार्षद का स्वागत किया. इस दौरान श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नेतृत्व में पूरे देश एवं हमारे प्रदेश का चंहुँमुखी विकास हो रहा है और उसी के अनुरूप सांसद सुधीर जी गुप्ता एवं विधायक दिलीप सिंह जी परिहार के मार्गदर्शन में हमारी परिषद नीमच शहर के विकास को गति प्रदान कर रही है! वार्ड क्रमांक 22 में पार्षद अरुण जी प्रजापत की पहल पर अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं और जो कार्य बचे हैं उन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान समाजसेवी श्री वासुदेव जी गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिव माहेश्वरी, श्री शंकर बंसल,पार्षद श्री अरुण प्रजापति, श्री आलोक सोनी, नपा इंजीनियर श्री अतुल मोरे, श्री अर्जुन सिंह राठौर एवं क्षेत्र के अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे! इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की।
और खबरे
चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....
March 02, 2026 10:53 AM
एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...
March 02, 2026 10:21 AM
जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:20 AM
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:17 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:15 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना, लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट....
March 02, 2026 10:14 AM
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:08 AM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:05 AM
नपा उपाध्यक्ष श्रीमती परमाल ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:04 AM
होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....
March 02, 2026 09:57 AM
त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने रामपुरा में पुलिस प्रशासन सड़कों पर, पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाल नागरिकों से सहयोग की अपील....
March 02, 2026 09:28 AM
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:08 AM
क्रेटा कार से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:07 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की सफलता, CEIR पोर्टल से ₹2.5 लाख कीमत के 11 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सुपुर्द...
March 02, 2026 08:22 AM
आज से पुराने नगर परिषद कार्यालय में लगेगा न्यायालय, कोर्ट भवन का हुआ स्थानांतरण....
March 02, 2026 08:06 AM
समाज, संवेदना और जीवन मूल्यों का सशक्त माध्यम है साहित्य - रेणुका व्यास, आख्यायिका एवं दृष्टि पथ पुस्तक का विमोचन सम्पन्न...
March 02, 2026 06:39 AM
होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर सैलाना एसडीएम,थाना प्रभारी ने वार्ड में जा कर ली सद्भावना बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
March 02, 2026 04:28 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..
March 02, 2026 02:47 AM
डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....
March 02, 2026 02:34 AM