FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर सैलाना एसडीएम,थाना प्रभारी ने वार्ड में जा कर ली सद्भावना बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

  Updated : March 02, 2026 04:28 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम /सैलाना :- आगामी पर्व होली, धुलेंडी एवं पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार देर शाम वार्ड क्रमांक 2 में शांति एवं सद्भावना बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। एसडीओपी नीलम बघेल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली और रमजान जैसे पावन पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने जानकारी दी कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संकल्प लिया कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत भी अपने वार्डवासियों के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज से पुराने नगर परिषद कार्यालय में लगेगा न्यायालय, कोर्ट भवन का हुआ स्थानांतरण....

March 02, 2026 08:06 AM

समाज, संवेदना और जीवन मूल्यों का सशक्त माध्यम है साहित्य - रेणुका व्यास, आख्यायिका एवं दृष्टि पथ पुस्तक का विमोचन सम्पन्न...

March 02, 2026 06:39 AM

होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर सैलाना एसडीएम,थाना प्रभारी ने वार्ड में जा कर ली सद्भावना बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...

March 02, 2026 04:28 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..

March 02, 2026 02:47 AM

डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....

March 02, 2026 02:34 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 02, 2026 02:29 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 02, 2026 02:28 AM

भाजपा मंडल रतनगढ़ - डीकेन की नवीन कार्यकारिणी का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह...

March 01, 2026 05:47 PM

नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों का खंडन किया, कहा- शहर में कोई गैंग नहीं, डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...

March 01, 2026 04:15 PM

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM