FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

  Updated : March 01, 2026 03:07 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम :- पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 की ओर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में विकसित किए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘ *लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल*’ का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह एन.एफ.आर. (नॉन फेयर रेवेन्यू) के अंतर्गत विकसित आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मिनी मॉल यात्रियों के लिए सुविधाओं, आराम और मनोरंजन का एक समग्र अनुभव प्रदान करेगा, जिससे स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा समय को अधिक सहज और आनंददायक बनाया जा सकेगा।यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल’ में यात्रियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न सुविधाएं विकसित की गई हैं - प्रीमियम लाउंज कैफेटेरिया कम रेस्टोरेंट, जहां स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं विविध व्यंजन उपलब्ध होंगे। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक वातानुकूलित (एसी) डॉरमिटरी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक ठहराव की सुविधा मिलेगी।• प्रसिद्ध ब्रांडेड स्टोर्स, जिनमें बास्किन रॉबिंस, कर्नाटक कैफे, ला पिंक पिज्जा, रतलामी नमकीन तथा कॉफी वाला शामिल हैं, जिससे यात्रियों को स्थानीय स्वाद के साथ राष्ट्रीय ब्रांड्स का अनुभव भी प्राप्त होगा।• रोमांचक प्ले ज़ोन, जो बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।यह परियोजना न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने वाली है, बल्कि रेलवे की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। एनएफआर (नॉन-फेयर रेवेन्यू) अनुबंध के अंतर्गत—• रेलवे को वार्षिक लगभग 60 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी।• 10 वर्षों की अवधि में कुल लगभग 8.06 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने का अनुमान है।रतलाम मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम रेलवे स्टेशन को केवल यात्रा स्थल ही नहीं, बल्कि यात्री-अनुकूल, सुविधासंपन्न और आधुनिक सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा और यात्रियों को स्टेशन परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM

एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...

March 01, 2026 03:03 PM

शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...

March 01, 2026 03:00 PM

त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...

March 01, 2026 02:58 PM

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

March 01, 2026 02:38 PM

सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….

March 01, 2026 02:35 PM

देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....

March 01, 2026 02:14 PM

अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...

March 01, 2026 09:19 AM

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

March 01, 2026 09:14 AM

आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....

March 01, 2026 09:05 AM