विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...
Updated : March 01, 2026 03:12 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाकर जल्द पूर्ण करने की मांग की। श्री परिहार ने विधानसभा में नीमच जिले की जीरन तहसील में सर्किट हाउस निर्माण सहित जिले की छोटी-छोटी सडकें, जो दूरदराज के गांवों और राजस्थान को जोडती हैं, जैसे ग्राम बिसलवास कलां स्टेशन से दारू मार्ग, दारू-हरनावदा मार्ग, कनावटी-लेवडा मार्ग, ग्वाल तालाब-पिराना मार्ग, पुरानी कृशि उपज मण्डी से नवीन कृशि उपज मण्डी मार्ग तथा मल्हारगढ से जीरन और जीरन से हैलीपेड तक सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
साथ ही जेतपुरा-मनासा मार्ग पर ओवरब्रिज बनाए जाने का मुद्दा दमदार तरीके से उठाया। उन्होंने इस मार्ग पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं के बारे में सदन को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जेतपुरा चौराहा सडक हादसों की वजह से डेंजर जोन बना हुआ है। इस मार्ग पर सडक दुर्घटना के मामले लगातार बढ रहे है। कई निर्दोश लोगों ने अपनी जान दुर्घटना में गंवाई है और सैंकडों लोग घायल हुए हैं। डेंजरजोन होने के कारण हर साल लोग सडक हादसे में अपनी जान गंवा रहे हैं। इस मार्ग से हर साल लाखों की तादाद में महामाया भादवामाता के दरबार में चैत्र और शारदीय नवरात्रि में बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए जाते हैं। भादवामाता के अमृतमयी जल के सेवन से लकवाग्रस्त रोगी मां की कृपा से असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाते हैं। श्री परिहार ने ओवरब्रिज निर्माण मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र ही ओवरब्रिज निर्माण किए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि जेतपुरा चौराहे पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव बन जाने के बाद नीमच विधानसभा सहित मनासा विधानसभा के हजारों क्षेत्रवासियों के लिए फायदेमंद साबित होगा और हर साल होने वाले सडक हादसों और मौतों में कमी आएगी।
श्री परिहार ने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेशसिंह को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही नीमच विधानसभा की उक्त मांगों को स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराए जाएंगे।
और खबरे
मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....
March 01, 2026 04:03 PM
आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...
March 01, 2026 03:40 PM
श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..
March 01, 2026 03:29 PM
नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....
March 01, 2026 03:27 PM
3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:22 PM
अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...
March 01, 2026 03:20 PM
मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:15 PM
विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...
March 01, 2026 03:12 PM
नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...
March 01, 2026 03:10 PM
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...
March 01, 2026 03:07 PM
एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...
March 01, 2026 03:03 PM
शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...
March 01, 2026 03:00 PM
त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...
March 01, 2026 02:58 PM
पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...
March 01, 2026 02:38 PM
सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….
March 01, 2026 02:35 PM
देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....
March 01, 2026 02:14 PM
अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...
March 01, 2026 09:19 AM
होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...
March 01, 2026 09:14 AM
आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....
March 01, 2026 09:05 AM