FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों का खंडन किया, कहा- शहर में कोई गैंग नहीं, डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...

  Updated : March 01, 2026 04:15 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

नीमच पुलिस ने शहर में बच्चा चोरी गैंग की सक्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है और न ही किसी गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वायरल हो रहे पोस्ट, मैसेज और वीडियो को निराधार, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आमजन में भय और भ्रम फैला रहे हैं। जिले की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल इन गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी खबरें फैलाने और आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहें भीड़ को उकसा सकती हैं, जिससे निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो सकती हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें और कानून को अपने हाथ में न लें।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि झूठी अफवाहें समाज में दहशत फैलाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनती हैं। एसपी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें। सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोतों से ही की जानी चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच से संपर्क करें। संपर्क नंबर हैं: 07423-228000 और 7049101042

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों का खंडन किया, कहा- शहर में कोई गैंग नहीं, डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...

March 01, 2026 04:15 PM

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM

एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...

March 01, 2026 03:03 PM

शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...

March 01, 2026 03:00 PM

त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...

March 01, 2026 02:58 PM

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

March 01, 2026 02:38 PM

सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….

March 01, 2026 02:35 PM

देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....

March 01, 2026 02:14 PM

अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...

March 01, 2026 09:19 AM

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

March 01, 2026 09:14 AM