एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...
Updated : March 01, 2026 03:03 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
रतलाम :- पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रेल परिचालन की सुरक्षा, क्षमता एवं दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रतलाम मंडल के मंगल महुडी–आनास खंड (41.6 किलोमीटर) में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशनिंग दिनांक 28 फरवरी 2026 को किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्य गोधरा - नागदा ‘ए’ श्रेणी रूट के अंतर्गत मात्र 10 घंटे के नियोजित ट्रैफिक ब्लॉक में एक साथ पूर्ण किया गया, जो रतलाम मंडल के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस कार्य को संकेत एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल के परिचालन एवं अन्य विभागों के उत्कृष्ट समन्वय के कारण ही संभव हुआ है।इस कमीशनिंग के साथ रतलाम मंडल के गोधरा–नागदा खंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की कुल लंबाई 150.96 किलोमीटर से बढ़कर 192.56 किलोमीटर हो गई है जो भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक लंबी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग है। इससे लाइन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों के सुरक्षित संचालन तथा समयपालन में उल्लेखनीय सुधार होगा।इस ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम में 100 प्रतिशत रिडंडेंसी के साथ ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली लगाया गया है। मंगल महुडी–जैकोट, दाहोद- बोरडी, बोरडी - अनास खंड में तीन नए ऑटो हट्स की स्थापना की गई है तथा सभी ऑटो हट्स पर नवीन आईपीएस प्रणाली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही मंगल महुडी, जैकोट, रेटिया, दाहोद, बोरडी एवं अनास स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में आवश्यक परिवर्तन के साथ ही 47 नए चार-आस्पेक्ट ऑटोमैटिक सिग्नल एवं 30 मौजूदा सिग्नलों का चार-आस्पेक्ट सेमी-ऑटोमैटिक सिग्नल में उन्नयन किया गया है। इसके अंतर्गत आधुनिक डेटा लॉगर, फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम, अर्थ लीकेज डिटेक्टर आदि भी लगाया गया है।इस ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य से अधिक ट्रेनों का सुरक्षित एवं सुचारू संचालन संभव होगा, ट्रेनों की गति में सुधार आएगा तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे संरचना और अधिक मजबूत होगी रतलाम मंडल आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी दी दिशा में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का कार्य किया जा रहा है
और खबरे
मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....
March 01, 2026 04:03 PM
आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...
March 01, 2026 03:40 PM
श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..
March 01, 2026 03:29 PM
नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....
March 01, 2026 03:27 PM
3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:22 PM
अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...
March 01, 2026 03:20 PM
मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:15 PM
विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...
March 01, 2026 03:12 PM
नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...
March 01, 2026 03:10 PM
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...
March 01, 2026 03:07 PM
एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...
March 01, 2026 03:03 PM
शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...
March 01, 2026 03:00 PM
त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...
March 01, 2026 02:58 PM
पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...
March 01, 2026 02:38 PM
सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….
March 01, 2026 02:35 PM
देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....
March 01, 2026 02:14 PM
अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...
March 01, 2026 09:19 AM
होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...
March 01, 2026 09:14 AM
आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....
March 01, 2026 09:05 AM