FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

  Updated : March 01, 2026 09:14 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव में अलग- अलग 7 से 8 स्थानों पर आज दिवस 2 मार्च 2026 सोमवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा ने बताया कि श्रीधर पंचांग अनुसार होलिका दहन आज 2 मार्च सोमवार को सायं 6:38 से रात्रि 8:52 बजे तक शुभ व देर रात्रि 1:30 बजे बाद से शुभ है,बीच के समय में भद्रा काल होने से होलिका दहन शुभ नहीं है। चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा। होली के त्योहार का उल्लास होली के दहन के साथ प्रारंभ होता है। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा अर्चना करती है। होली का दहन के पूर्व पुलिस थाना जीरन के निर्देश पर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी ने सारी जानकारी ली गई। वहीं होलीका का दहन के आयोजकों से पुलिस सुरक्षा दृष्टि से सीधे संपर्क बनाए हुए हैं। चीताखेड़ा में बड़ी होली चौक, माली मौहल्ले में, बजरंग मंदिर के पास भटवाड़ा मौहल्ले में,नीम चौक, इंदिरा आवास कालोनी,राजीव कॉलोनी, रेगर मौहल्ला सहित आदि मौहल्लों में होलिका दहन किया जाएगा। रंगों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमय है। होली का रंग हमारे व्यक्तित्व और मनोदशा को भी प्रभावित करता है। व्यक्तित्व व रंगों को जानने का अच्छा मौका और त्योहार होली ही है। होली दहन से रंगों के त्योहार की शुरुआत होती है जो निरंतर रंग तेरस तक चलेगी। भारतीय संस्कृति का अनुपम और पावन पर्व होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के मेल को धोकर रिश्तों में मिठास घोलने का सुअवसर भी है।
इनका कहना - आज की बिजी लाइफ में लोग एक ही घर में रहते हुए भी भावनात्मक दूरी का अनुभव करते हैं। मोबाइल और सोशल मीडिया से आत्मीयता कहीं पीछे छुटती दिखती है। ऐसे समय में होली हमें गिले -शिकवे भुलाकर गले मिलने का मौका देती है - श्रीमती मंजू जैन, सरपंच चीताखेड़ा। 
अटूट विश्वास का उत्सव - होली में होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का, धैर्य व भक्त का भगवान पर अटूट विश्वास की कहानी बताता है । यह संदेश देता है कि विषम परिस्थिति को श्रद्धा से अनुकूल बनाया जा सकता है - श्रीमती सुमित्रा मांगरिया, जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष।
प्राकृतिक गुलाल से खेलें होली - होली एकता, प्रेम व उल्लास के रंगों से जीवन में सकारात्मकता भर देता है।होलिका दहन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिलने की परंपरा बहुत अच्छी लगती हैं। मुझे प्राकृतिक रंग से होली खेलना पसंद है -श्रीमती सुनीता लबाना, जनपद पंचायत सदस्य। 

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

March 01, 2026 09:14 AM

आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....

March 01, 2026 09:05 AM

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मनासा में हर घर स्वच्छता की दस्तक महा-अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही नगर परिषद की टीम...

March 01, 2026 06:33 AM

बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 9 चीते, केन्द्रीय वन मंत्री श्री यादव ने तीन चीतों को बाड़े में किया रिलीज...

March 01, 2026 04:10 AM

रतलाम के डायल 112 हीरोज, साहस, सतर्कता और समन्वय से टला बड़ा हादसा, टैंकर में लगी भीषण आग पर समय रहते पाया काबू....

March 01, 2026 04:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..

March 01, 2026 03:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 01, 2026 03:32 AM

मुख्यमंत्री से मिले मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री से भेंट एवं विस्तृत चर्चा के बाद एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल....

February 28, 2026 06:37 PM

सिंधी समाज की मातृशक्तियों ने धूमधाम से मनाया फ़ाग महोत्सव...

February 28, 2026 05:14 PM

नीमच विजिया मित्र मंडल द्वारा 24वीं अस्थि कलश यात्रा 5‌ मार्च को...

February 28, 2026 05:12 PM

भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान: अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे – दिलीप सिंह परिहार....

February 28, 2026 05:07 PM

भाजपा मंडल पदाधिकारियों को नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई गुर्जर ने दी शुभकामनाएं, संगठन सशक्त बनाने का जताया विश्वास...

February 28, 2026 04:24 PM

नीमच की सड़कों पर सोनू बडगूजर का एक्शन, एम्बुलेंस हो या रसूखदार, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, वसूला भारी जुर्माना...

February 28, 2026 02:44 PM

चीताखेड़ा के पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, पेट्रोल भरवाते समय मोबाइल पर बात कर रहे युवक की बाइक में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से तुरंत पाया...

February 28, 2026 02:36 PM

सीबीएन जयपुर की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 0.278 किलो हेरोइन व 0.227 किलो एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार....

February 28, 2026 02:27 PM

मनासा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा...

February 28, 2026 02:05 PM

कुकडेश्वर में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छता का संदेश, डोर टू डोर कलेक्शन व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान जारी....

February 28, 2026 01:57 PM

भिंडर में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने का निर्णय....

February 28, 2026 01:49 PM

ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया...

February 28, 2026 01:41 PM