भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान: अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे – दिलीप सिंह परिहार....
Updated : February 28, 2026 05:07 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच :- भाजपा संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारित संगठन है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण ,अनुशासन और कार्यकर्ताओं के निष्ठा का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया है। यह बात भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कही ।वे भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि नीमच के सभागार में 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित जिला कार्यशाला में संभाग प्रभारी के रूप में बोल रहे थे। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियां को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सके। प्रशिक्षण के माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक सम्मान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होता है जिससे संगठन की कार्य पद्धति और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमारा दल व्यक्ति नेता आधारित नहीं है। विचारधारा की पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उद्बोधन के मध्य उन्होंने संगठन की कार्य पद्धति, टीम भावना, संवाद, कौशल सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाया कि वे संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचने के लक्ष्य के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में भी सक्रियता के साथ अपने आप को अपडेट करें। प्रशिक्षण में संस्कार श्रम वाला हो, सभी अनुशासन के साथ आगे बढ़े इस प्रकार के प्रयास हो प्रशिक्षण महा अभियान संभाग प्रभारी नानालाल अटोलिया ने पी पी टी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कहा कि सक्षम योगी कार्यकर्ताओं का निर्माण करना प्रमुख लक्ष्य है, ताकि वह राष्ट्र के लिए कार्य कर सके। समाज के प्रति कर्तव्य सेवा का निर्माण करें यही संगठन का सेवा कार्य है। नकारात्मक क्या है इसे दूर करने का प्रयास करें और सकारात्मक के साथ निरंतर अग्रसर होने के लिए कार्य करें। आधुनिक तकनीक को कार्यकर्ता से जोड़ना आवश्यक है। पीपीटी के माध्यम से उन्होंने आगामी प्रशिक्षण शिविर बूथ स्तर मंडल स्तर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं क बारे में विस्तृत से बताया । महा अभियान शहर संभाग ससप्रभारी हरिराम शाह ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि सामाजिक समरसता के बिना राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता है। वंचित वर्ग के महापुरुषों की जयंती मनाना ,पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरचना, स्वच्छता अभियान में सहभागिता के लिए कार्य करना देश के प्रधानमंत्री द्वारा संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना एवं किसानों मजदूरों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करना यही लक्ष्य होना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले में संपन्न होने वाले मंडल बूथ जिले के प्रशिक्षण शिविरों की कार्य योजना से वरिष्ठ जनों को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की इच्छा अनुरूप हम प्रशिक्षण महा अभियान को संपन्न करेंगे। जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति प्रशिक्षण में कुछ ना कुछ सीखता ही रहता है, हम बच्चों से भी कोई ना कोई कौशल सीख सकते हैं, समय के अनुसार कुछ नया भी सीखना आवश्यक होता है हर कार्य को योजना बनाकर कार्य करें तो हम हर कार्य अच्छे से कर पाते हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान संगठन की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम है। प्रशिक्षण कार्यशाला में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार ओमप्रकाश सकलेचा अनिरुद्ध माधव मारू भी उपस्थित थे।प्रशिक्षण की भूमिका पर जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने प्रकाश डाला। पीपीटी के माध्यम से पंच परिवर्तन का विस्तार से सीधा प्रसारण मेगा स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सह प्रभारी राकेश पप्पू जैन ने पीपीटी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में नवाचार प्रयोग एआई तकनीक आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। वंदे मातरम टीना देवड़ा हेमलता धाकड़ ने प्रस्तुत किया ।आगामी कार्य योजना पर प्रशिक्षण अभियान जिला संयोजक नरेंद्र मालवीय ने प्रकाश डाला। सर्वप्रथम वर्ग गीत लोक शक्ति है राष्ट्र शक्ति है कार्यालय मंत्री विनोद नागदा द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने किया आभार शिवम पुरोहित ने व्यक्त किया।
और खबरे
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..
March 15, 2026 01:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 15, 2026 01:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 15, 2026 01:47 AM
डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....
March 15, 2026 12:32 AM
नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
March 14, 2026 04:54 PM
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM
राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….
March 14, 2026 04:00 PM
प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....
March 14, 2026 03:14 PM
मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....
March 14, 2026 02:44 PM
गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...
March 14, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 02:33 PM
स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 02:32 PM
भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...
March 14, 2026 02:29 PM
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....
March 14, 2026 02:26 PM
गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 14, 2026 02:24 PM
नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
March 14, 2026 02:22 PM