FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...

  Updated : February 28, 2026 11:34 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  आयोजन

रामपुरा। महाविद्यालय रामपुरा में दिनांक 28 फरवरी को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने 28 फरवरी 1928 को इस महत्वपूर्ण खोज को विश्व के सामने प्रस्तुत किया था। तभी से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा सोलंकी ने किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन.के. डबकरा ने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म के बीच घनिष्ठ संबंध है, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। डॉ. हेमकांत तुगनावत ने विज्ञान के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर शोध और नवाचार करने का आह्वान किया। प्रोफेसर मठुआ अहिरवार ने कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा का होना आवश्यक है, जिससे नई-नई जानकारियों के प्रति रुचि और सृजन की भावना विकसित होती है। डॉ. सुषमा सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है। अंत में आभार प्रदर्शन प्रोफेसर मठुआ अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉ. बद्रीलाल भाटी एवं डॉ. लाखन कुमार ने सहयोगी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्राओं भूमिका श्रीवास्तव, नाहिद कुरैशी, शरमीन शेख एवं मुस्कीरा खान के मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान दीपिका गरासिया तथा तृतीय स्थान सोनिया प्रजापति एवं सुमन दायमा के मॉडल को मिला।
भारतीय वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण पर केंद्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बी.एससी. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों दीपिका गरासिया, भूमिका श्रीवास्तव एवं सोनिया प्रजापति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंकित सेन, सुमन माली एवं शरमीन शेख की टीम को तथा तृतीय स्थान सुमन दायमा, नाहिद कुरैशी एवं मुस्कीरा खान की टीम को मिला। कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे, समस्त विद्यार्थी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया

February 28, 2026 01:06 PM

पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्‍टर श्री उपस्थिति में चिकित्‍सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न....

February 28, 2026 12:57 PM

मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...

February 28, 2026 12:51 PM

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्‍थापित...

February 28, 2026 12:10 PM

संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...

February 28, 2026 11:44 AM

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...

February 28, 2026 11:34 AM

साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....

February 28, 2026 11:05 AM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...

February 28, 2026 10:39 AM

पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 28, 2026 10:11 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....

February 28, 2026 09:52 AM

महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...

February 28, 2026 08:41 AM

श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्‍सव....

February 28, 2026 08:39 AM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज, नहीं रहेगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा....

February 28, 2026 08:38 AM

गेहूं की फसल को लेकर किया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....

February 28, 2026 08:36 AM

मोड़ी में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, अफीम फसल की रखवाली के दौरान हुआ हादसा

February 28, 2026 08:09 AM

ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली, ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण...

February 28, 2026 06:51 AM

अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....

February 28, 2026 03:20 AM

डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...

February 28, 2026 02:29 AM

चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...

February 28, 2026 02:14 AM