FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...

  Updated : February 28, 2026 02:14 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था पहुंचने वाला है। बोत्स्वाना से एयरलिफ्ट किए गए 8 चीते (6 मादा और 2 नर) विशेष विमान से मध्यप्रदेश लाए जा रहे हैं। कूनो एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। अफ्रीका की धरती से आए फर्राटेदार धावक अब कूनों के जंगलों में वन पारिस्थितिकी को समृद्ध करेंगे।
ट्रांसलोकेशन की विस्तृत कार्ययोजना - बोत्स्वाना से चीतों की सुरक्षित अनलोडिंग इमिग्रेशन, कस्टम, पशु-चिकित्सा एवं सुरक्षा औपचारिकताएं पूर्ण किये जाने के बाद आज यानी 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे ग्वालियर से भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा। चीते प्रातः 9:30 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए पार्क में 5 हेलीपैड बनाये गये हैं। पूरा अभियान अत्यंत सावधानी और वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत संपन्न किया जाएगा। पार्क में बाड़े तैयार किए गए हैं, जहां चीते लगभग एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे। प्रोजेक्ट चीता’ अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और सफल प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुका है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 8 वर्तमान में कूनो में पूर्णतः स्थापित और स्वस्थ हैं। इनमें से 3 चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी माताओं से जन्मे 10 शावक जीवित और स्वस्थ हैं। भारत में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जो इस परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि है। ‘गामिनी’ दूसरी बार माँ बनी है। उसकी पहली गर्भावस्था से जन्में 3 सब-एडल्ट शावक स्वस्थ हैं और हाल ही में उसने 3 नए शावकों को जन्म दिया है। ‘वीरा’ अपने 13 माह के शावक के साथ खुले जंगल में विचरण कर रही है, जबकि ‘निर्वा’ अपने 10 माह के तीन शावकों के साथ संरक्षित बाड़े में है। एशिया से लुप्त हो चुके चीतों का मात्र तीन वर्षों में सफल पुनर्स्थापन भारत के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक सशक्त उदाहरण बन चुका है। प्रजनन करती मादा चीतों, स्वस्थ दूसरी पीढ़ी के शावकों और नए आवासों में विस्तार के साथ यह स्पष्ट है कि चीता अब भारत की वन पारिस्थितिकी का पुनः अभिन्न अंग बन गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...

February 28, 2026 02:29 AM

चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...

February 28, 2026 02:14 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 28, 2026 02:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 28, 2026 02:10 AM

साहित्य जगत के लिए विशेष अवसर, लेखिका रेणुका व्यास की नई पुस्तक का भव्य विमोचन कल...

February 27, 2026 03:33 PM

रतलाम में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त, मकान सील कर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई...

February 27, 2026 03:24 PM

शहनाई ढोल नगाड़े की आकृति में निकले खाटू श्याम बाबा, तीसवां रंग रंगीला फाग महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब,श्रद्धा का सागर बना नीमच नगर, शोभायात्रा और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र...

February 27, 2026 03:11 PM

चना फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, उन्नत किस्म जीएनजी-2171 (मीरा) को लेकर किसानों में उत्साह....

February 27, 2026 02:25 PM

किंजल पाराशर के भजनों के साथ झुमे श्रद्धालु, फूलों से होली खेल फाग महोत्सव मनाया...

February 27, 2026 02:02 PM

स्वच्छता को लेकर सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निजी व सरकारी मांगलिक भवनो का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश...

February 27, 2026 02:01 PM

विदेशी ट्रेड डील व नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, विजय टॉकीज चौराहे पर किया प्रदर्शन...

February 27, 2026 01:55 PM

जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित...

February 27, 2026 01:43 PM

मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन, रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ....

February 27, 2026 01:36 PM

राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआई जे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न....

February 27, 2026 01:33 PM

विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन

February 27, 2026 01:32 PM

जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं, सभी उपार्जन केन्‍द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्‍यवस्‍था की जाए - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा....

February 27, 2026 01:31 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बिलपंक टोल प्लाजा पर 352 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त...

February 27, 2026 01:24 PM

कैंसर के खिलाफ जंग में एच.पी.वी. वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, आज से जिला चिकित्सालय से सी.एच.सी. तक 14 वर्ष की बालिकाओं का निःशुल्क वेक्‍सीनेशन, मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वी.सी. के माध्यम से तैयारि‍यों की समीक्षा की...

February 27, 2026 01:20 PM

एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त, कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली...

February 27, 2026 01:14 PM