जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं, सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा....
Updated : February 27, 2026 01:31 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की अध्यक्षता में रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जिला विपणन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त, क्षेत्रीय प्रबंधक,जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपस्थित थे।
बारदानों की उपलब्धता - कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिला विपणन अधिकारी, नीमच को निर्देशित किया, कि जिले में स्थापित उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी का अनुमान लगाकर सभी केन्द्रों पर पर्याप्त बारदान उपलब्ध करायें तथा भविष्य में आवश्यकता का आंकलन कर नियमित अंतराल पर जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम नीमच से समन्वय स्थापित करें, तथा परिवहन करावें, तथा उपार्जन केन्द्रो पर सिलाई मशीन, धागा, टेग, स्टेन्सील की व्यवस्था की जावे।
उपार्जन केन्द्रो पर किसानों के बैठने, छाया पेयजल की व्यवस्था-कलेक्टरश्री चंद्रा ने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पीने के पानी की व्यवस्था एवं किसानों हेतु चाय नाश्ता स्टॉल की व्यवस्था भुगतान के आधार पर करने, के निर्देश भी दिए। सभी उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक उपकरण लेपटॉप, इन्वेटर, प्रिन्टर, स्केनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए । किसान पंजीयन - बैठक में बताया गया, कि मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
पंजीयन प्रक्रिया: किसान अपने गांव की ग्राम पंचायत, सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में भूमि स्वामी का सिकमीनामा अनुबंध शामिल है। बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों पर हम्मालों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है,कि उपार्जन कार्य में लगी सभी समितियों से संलग्न किसानों को एसएमएस के मान से अनुमानित आवक का आंकलन कर उपार्जित समितियों से हम्माल की व्यवस्था की जावे, तथा पर्याप्त संख्या में हम्माल हो, ताकि उसी दिन किसान के गेहॅू की तुलाई हो सकें। जिला विपणन अधिकारी ई-उपार्जन पोर्टल पर उनको प्रदाय लॉगिन आई डी से उपार्जन समितियों की मेपिंग शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रमानुसार करें, तथा की गई मेपिंग की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करे उपार्जन केन्द्रों पर बेनर, फ्लेक्स आदि की व्यवस्था - जिले में उपार्जन केन्द्र हेतु नियुक्त सहकारी समितियां शासन द्वारा निर्धारित नाप के बेनर पर निर्धारित जानकारी अनुसार आवश्यक बेनर जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम से प्राप्त कर उपार्जन केन्द्र पर सुलभ दृष्टि गोचर स्थान पर प्रदर्शित करें जिसमें विशेषकर एफएक्यू नार्मस प्रदर्शित करेगी तथा केन्द्र पर एफएक्यू परीक्षण के सभी उपकरण रखेगी।
परिवहन एवं भुगतान करने की व्यवस्था - जिला विपणन अधिकारी, निर्धारित परिवहनकर्ता से शासन द्वारा निर्धारित समय में उपार्जन केन्द्र से परिवहन कराने, तथा विलंब से परिवहन करने पर प्रक्रियानुसार पेनल्टी लगाने, मेपिंग अनुसार गोदाम में ही परिवहन कर, गेहॅू अनलोड कराने, गेहॅू अनलोड होते ही उनके स्वीकृति पत्रक उसी दिन जारी करने और किसानों को समय पर भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
और खबरे
चना फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, उन्नत किस्म जीएनजी-2171 (मीरा) को लेकर किसानों में उत्साह....
February 27, 2026 02:25 PM
किंजल पाराशर के भजनों के साथ झुमे श्रद्धालु, फूलों से होली खेल फाग महोत्सव मनाया...
February 27, 2026 02:02 PM
स्वच्छता को लेकर सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निजी व सरकारी मांगलिक भवनो का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश...
February 27, 2026 02:01 PM
विदेशी ट्रेड डील व नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, विजय टॉकीज चौराहे पर किया प्रदर्शन...
February 27, 2026 01:55 PM
जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित...
February 27, 2026 01:43 PM
मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन, रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ....
February 27, 2026 01:36 PM
राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआई जे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न....
February 27, 2026 01:33 PM
विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन
February 27, 2026 01:32 PM
जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं, सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा....
February 27, 2026 01:31 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बिलपंक टोल प्लाजा पर 352 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त...
February 27, 2026 01:24 PM
कैंसर के खिलाफ जंग में एच.पी.वी. वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, आज से जिला चिकित्सालय से सी.एच.सी. तक 14 वर्ष की बालिकाओं का निःशुल्क वेक्सीनेशन, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वी.सी. के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की...
February 27, 2026 01:20 PM
एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त, कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली...
February 27, 2026 01:14 PM
गारमेंट सिटी के रूप में विकसित हो सकता है नीमच, भीलवाड़ा में निवेश को लेकर सेमिनार में नीमच के पास टेक्सटाइल पार्क को लेकर सामने आया प्रस्ताव, संगम, सुविधा, कंचन और एलएनजे जैसे बड़े समूहों से भी चल रही है निवेश के लिए चर्चा....
February 27, 2026 12:41 PM
रामपुरा में संकल्प से समाधान के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 72 का पंजीयन, 56 को मिले प्रमाण पत्र....
February 27, 2026 11:33 AM
खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर जप्त...
February 27, 2026 11:26 AM
पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित...
February 27, 2026 11:25 AM
पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित...
February 27, 2026 11:22 AM
म.प्र.सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए 412.89 करोड़ का बजट....
February 27, 2026 11:20 AM
प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडितों को केशलेस ईलाज की सुविधा...
February 27, 2026 11:18 AM