FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडितों को केशलेस ईलाज की सुविधा...

  Updated : February 27, 2026 11:18 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलता हैं। यह सुविधा हादसे की तारीख से 7 दिनों तक उपलब्ध रहती हैं। योजना का उद्देश्य गोल्डन आवर में जिंदगी बचाना है, क्योंकि लगभग 50% सड़क दुर्घटना मृत्यु को रोका जा सकता हैं, यदि पीड़ितों को समय पर इलाज मिले।
पात्रता:- सड़क दुर्घटना के सभी पीड़ित, चाहे वह हाईवे पर हुआ हो या शहर की सड़क पर, योजना का लाभ उठाने के लिए 112 पर कॉल कर सकते हैं।
प्रक्रिया: हादसे की सूचना 112 पर देना होगी। एंबुलेंस सेवा का अनुरोध करें। अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज मिलेगा। क्लेम प्रोसेसिंग ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी। नीमच जिले में इस योजना के तहत नि:शुल्‍क उपचार के लिए 43 निजी अस्‍पताल पंजीकृत किए गए हैं। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पी.एम.राहत योजना के क्रियान्‍वयन की शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। उन्‍होने निर्देश दिए, कि सड़क दुर्घटना में घायल व्‍यक्तियों के इलाज के लिए किसी भी अस्‍पताल में भर्ती करवाने पर अस्‍पताल द्वारा उपचार के लिए मना नहीं किया जा सकेगा। पीडित का तत्‍काल प्राथमिक उपचार कर, आवश्‍यकतानुसार अन्‍य उच्‍च संस्‍था में रेफर किया जा सकेगा। सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा 24 घंटे में प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड किया जावेगा। हास्‍पीटल में 7 दिवस तक उपचार का खर्च 1.50 लाख की राशि की प्रतिपूर्ति योजना के तहत की जावेगी। कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए है, कि वे इस योजना का प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें।
सभी वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा हो -
कलेक्‍टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपने वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा अवश्‍य कराने की अपील की हैं। उन्‍होने संबंधित अधिकारियों को बगैर बीमा के वाहन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्‍टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि सभी वाहनों का थर्ड पार्टी एंश्‍योरेंस सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, मुख्‍य चिकित्‍सा डॉ.दिनेश प्रसाद भी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गारमेंट सिटी के रूप में विकसित हो सकता है नीमच, भीलवाड़ा में निवेश को लेकर सेमिनार में नीमच के पास टेक्सटाइल पार्क को लेकर सामने आया प्रस्ताव, संगम, सुविधा, कंचन और एलएनजे जैसे बड़े समूहों से भी चल रही है निवेश के लिए चर्चा....

February 27, 2026 12:41 PM

रामपुरा में संकल्प से समाधान के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 72 का पंजीयन, 56 को मिले प्रमाण पत्र....

February 27, 2026 11:33 AM

खनिजों का अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रेक्‍टर जप्‍त...

February 27, 2026 11:26 AM

पेयजल समस्‍याओं के समाधान के लिए जनपद स्‍तर पर कंट्रोल रूम स्‍थापित...

February 27, 2026 11:25 AM

पेयजल समस्‍याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्‍थापित...

February 27, 2026 11:22 AM

म.प्र.सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, मत्‍स्‍य पालन गतिविधियों के लिए 412.89 करोड़ का बजट....

February 27, 2026 11:20 AM

प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडितों को केशलेस ईलाज की सुविधा...

February 27, 2026 11:18 AM

नीमच के फव्वारा चौक क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बंद दुकान के बाहर मिला शव...

February 27, 2026 09:52 AM

दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष की सख्त कैद, जावद एन.डी.पी.एस. विषेष न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला.....

February 27, 2026 09:41 AM

कश्मोर रात्रि चौपाल में समाधान की रोशनी, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई, सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण....

February 27, 2026 08:32 AM

कपील राजावत को मिला नगर परिषद सिंगोली मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी का दायित्व...

February 27, 2026 07:13 AM

दबंगई की भेंट चढ़ती सुरक्षा, डीकैन ग्रिड ऑपरेटर की मनमानी के आगे बेबस अधिकारी और कर्मचारी...

February 27, 2026 05:41 AM

गंगेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय होली मेले का शुभारंभ, सांसद सीपी जोशी ने किया गंगेश्वर मेले का उद्घाटन....

February 27, 2026 03:18 AM

शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को किया चेक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय पर उपस्थिति के दिये थे निर्देश...

February 27, 2026 03:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 27, 2026 03:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 27, 2026 03:03 AM

मनासा में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंची टीम ने दिया स्वच्छता का संदेश...

February 26, 2026 05:48 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ स्वच्छता अभियान, वार्ड 12 में चला विशेष सफाई महाअभियान, 50 टन कचरा व सिल्ट हटाया, 350 कपड़े के थैले वितरित....

February 26, 2026 03:32 PM

नीमच में पहली बार अग्रवाल विकास समिति एवं भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर....

February 26, 2026 03:16 PM