FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रामपुरा में संकल्प से समाधान के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 72 का पंजीयन, 56 को मिले प्रमाण पत्र....

  Updated : February 27, 2026 11:33 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  आयोजन

रामपुरा :- जिले में चल रहे “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों की पहचान एवं उन्हें त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय अस्पताल रामपुरा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में कुल 72 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। इनमें से 56 हितग्राहियों को निशक्तता प्रमाण पत्र जारी किए गए, साथ ही रेल सुविधा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 28 दिव्यांगजनों को बस सुविधा परिचय पत्र भी वितरित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में 12 मानसिक, 18 अस्थि संबंधी, 8 तंत्रिका संबंधी तथा 1 नेत्र संबंधी दिव्यांग शामिल रहे। वहीं 16 आवेदक 40 प्रतिशत से कम दिव्यांगता पाए जाने के कारण अपात्र घोषित किए गए। शिविर में 30 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। नगर परिषद रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे और प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में सहभागिता की। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता यादव, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद, मानसिक चिकित्सक डॉ. कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग से दिलीप जोशी एवं रवि, डीडीआरसी से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, फिजियोथेरेपिस्ट तन्वी कोठारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
आगामी शिविरों का कार्यक्रम - अभियान के क्रम में 28 फरवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली, 5 मार्च 2026 को शासकीय चिकित्सालय कुकडेश्वर तथा 6 मार्च 2026 को शासकीय चिकित्सालय सिंगोली एवं जनपद पंचायत/नगर परिषद मनासा में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इन शिविरों में पहुंचकर प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

किंजल पाराशर के भजनों के साथ झुमे श्रद्धालु, फूलों से होली खेल फाग महोत्सव मनाया...

February 27, 2026 02:02 PM

स्वच्छता को लेकर सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निजी व सरकारी मांगलिक भवनो का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश...

February 27, 2026 02:01 PM

विदेशी ट्रेड डील व नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, विजय टॉकीज चौराहे पर किया प्रदर्शन...

February 27, 2026 01:55 PM

जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित...

February 27, 2026 01:43 PM

मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन, रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ....

February 27, 2026 01:36 PM

राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआई जे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न....

February 27, 2026 01:33 PM

विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन

February 27, 2026 01:32 PM

जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं, सभी उपार्जन केन्‍द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्‍यवस्‍था की जाए - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा....

February 27, 2026 01:31 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बिलपंक टोल प्लाजा पर 352 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त...

February 27, 2026 01:24 PM

कैंसर के खिलाफ जंग में एच.पी.वी. वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, आज से जिला चिकित्सालय से सी.एच.सी. तक 14 वर्ष की बालिकाओं का निःशुल्क वेक्‍सीनेशन, मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वी.सी. के माध्यम से तैयारि‍यों की समीक्षा की...

February 27, 2026 01:20 PM

एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त, कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली...

February 27, 2026 01:14 PM

गारमेंट सिटी के रूप में विकसित हो सकता है नीमच, भीलवाड़ा में निवेश को लेकर सेमिनार में नीमच के पास टेक्सटाइल पार्क को लेकर सामने आया प्रस्ताव, संगम, सुविधा, कंचन और एलएनजे जैसे बड़े समूहों से भी चल रही है निवेश के लिए चर्चा....

February 27, 2026 12:41 PM

रामपुरा में संकल्प से समाधान के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, 72 का पंजीयन, 56 को मिले प्रमाण पत्र....

February 27, 2026 11:33 AM

खनिजों का अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रेक्‍टर जप्‍त...

February 27, 2026 11:26 AM

पेयजल समस्‍याओं के समाधान के लिए जनपद स्‍तर पर कंट्रोल रूम स्‍थापित...

February 27, 2026 11:25 AM

पेयजल समस्‍याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्‍थापित...

February 27, 2026 11:22 AM

म.प्र.सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, मत्‍स्‍य पालन गतिविधियों के लिए 412.89 करोड़ का बजट....

February 27, 2026 11:20 AM

प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडितों को केशलेस ईलाज की सुविधा...

February 27, 2026 11:18 AM

नीमच के फव्वारा चौक क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बंद दुकान के बाहर मिला शव...

February 27, 2026 09:52 AM