गंगेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय होली मेले का शुभारंभ, सांसद सीपी जोशी ने किया गंगेश्वर मेले का उद्घाटन....
Updated : February 27, 2026 03:18 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
धार्मिक
छोटीसादड़ी :- बम्बोरी रघुनाथपुरा में स्थित गंगेश्वर महादेव कमेटी सचिव किशन जनवा में बताया कि प्राचीन शिवालय श्री गंगेश्वर महादेव सवा सौ फीट गहरी प्राकृतिक गुफा में विराजमान भगवान गंगेश्वर महादेव मेले का सुबह 11:15 बजे संत अनंतराम जी महाराज (आश्रम बड़ी साड़ी) द्वारा विधिवत पूजन और अभिषेक किया गया। संत के गंगेश्वर महादेव पहुंचने पर मंदिर कमेटी द्वारा पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंदिर मंडल कमेटी के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पंवार,कूवर यश कुमार, अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया,सचिव किशन जणवा,पटेल नंदकिशोर, उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, कोषाध्यक्ष नटवर सुथार, गणपत माली,पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत, ओंकार गमोर,गणपत काकर,बम्बोरी ग्राम प्रशासक देऊबाई मीणा, मुरली मीणा,दिनेश मालू सहित अनेक ग्रामीण एवं भक्तजन उपस्थित रहे। शूक्रवार दिनांक 27 को सायंकाल 8:00 बजे गंगेश्वर रंग मंच पर फिल्मी आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा।
सांसद सीपी जोशी ने किया मेले का उद्घाटन - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व चित्तौड़ प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी ने किया मेले का उद्घाटन। श्री गंगेश्वर महादेव के तीन दिवसीय मेले के पहले दिन 4:30 बजे क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी गंगेश्वर महादेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा व अभिषेक किया ।मंदिर मंडल द्वारा सांसद सीपी जोशी का मेवाड़ी साफा पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सांसद जोशी ने मुख्य मेला मैदान पर फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा सांसद सीपी जोशी को खेल मैदान व मेला ग्राउंड को विकसित करने का ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह कृष्णावत,प स दलपत मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिट्ठू लाल जनवा,पार्षद हेमंत डांगी, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, लोकेश धाकड़ मंडल अध्यक्ष, डालचंद जणवा पूर्व सरपंच, श्याम जी अग्रवाल पूर्व चैयरमैन, रामचंद्र माली नगर अध्यक्ष छोटी सादड़ी,पटेल नन्दकिशोर,पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष, विशाल राव, प्रशासक देऊबाई मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मेला स्थल पर उपस्थित होकर सहभागिता कर धार्मिक उत्सव को सफल बनाया। सभी अतिथियों का स्वागत मंदिर मंडल के संरक्षक ठाकुर राव लव कुमार सिंह पवार, अध्यक्ष जगदीश भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदीराम जणवा, गणपत माली, ऊकार गमोर,गोपाल चत्रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
और खबरे
दबंगई की भेंट चढ़ती सुरक्षा, डीकैन ग्रिड ऑपरेटर की मनमानी के आगे बेबस अधिकारी और कर्मचारी...
February 27, 2026 05:41 AM
गंगेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय होली मेले का शुभारंभ, सांसद सीपी जोशी ने किया गंगेश्वर मेले का उद्घाटन....
February 27, 2026 03:18 AM
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को किया चेक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय पर उपस्थिति के दिये थे निर्देश...
February 27, 2026 03:06 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 27, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 27, 2026 03:03 AM
मनासा में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंची टीम ने दिया स्वच्छता का संदेश...
February 26, 2026 05:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ स्वच्छता अभियान, वार्ड 12 में चला विशेष सफाई महाअभियान, 50 टन कचरा व सिल्ट हटाया, 350 कपड़े के थैले वितरित....
February 26, 2026 03:32 PM
नीमच में पहली बार अग्रवाल विकास समिति एवं भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर....
February 26, 2026 03:16 PM
भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश....
February 26, 2026 02:42 PM
नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न...
February 26, 2026 02:32 PM
कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....
February 26, 2026 02:29 PM
जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से होगा, ई-टेण्डर कम आक्सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...
February 26, 2026 02:12 PM
सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....
February 26, 2026 01:44 PM
बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
February 26, 2026 01:41 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न....
February 26, 2026 01:40 PM
नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 92 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया....
February 26, 2026 01:40 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया...
February 26, 2026 01:39 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
February 26, 2026 01:39 PM
मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....
February 26, 2026 01:37 PM