भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश....
Updated : February 26, 2026 02:42 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजनीति
भीलवाड़ा :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए गौसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रति समाज को प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा संचालित गौग्रास रथ सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाजोपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है तथा इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना का विस्तार होता है। उन्होंने गौसंरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान भी किया। श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के भीलवाड़ा आगमन पर संगठन की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने गौसेवा गतिविधियों में रुचि दिखाते हुए गौग्रास रथ के माध्यम से संचालित सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रवि जाजू, सुनील शर्मा, सात्विक शर्मा, बिलेश्वर डाड, शुभांशु जैन एवं शुभम सोनी सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
और खबरे
नीमच में पहली बार अग्रवाल विकास समिति एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर....
February 26, 2026 03:16 PM
भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश....
February 26, 2026 02:42 PM
नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न...
February 26, 2026 02:32 PM
कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....
February 26, 2026 02:29 PM
जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से होगा, ई-टेण्डर कम आक्सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...
February 26, 2026 02:12 PM
सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....
February 26, 2026 01:44 PM
बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
February 26, 2026 01:41 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न....
February 26, 2026 01:40 PM
नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 92 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया....
February 26, 2026 01:40 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया...
February 26, 2026 01:39 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
February 26, 2026 01:39 PM
मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....
February 26, 2026 01:37 PM
अजय तीन माह के लिए जिला बदर..
February 26, 2026 01:34 PM
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने किया डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक का विमोचन, नीमच में हुआ भव्य साहित्य समारोह....
February 26, 2026 01:19 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 26, 2026 01:13 PM
शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....
February 26, 2026 01:12 PM
नपाकर्मी राजेन्द्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:10 PM
नपा कर्मचारी श्रीमती सुनंदा चौधरी की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:08 PM
विदेशी ट्रेड डील के विरोध में कल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत नेताओं की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, फोर जीरो चौराहे पर जुटेंगे कार्यकर्ता....
February 26, 2026 01:06 PM