FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....

  Updated : February 26, 2026 01:12 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

मध्य प्रदेश में अब शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। ये केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। सरकार आगामी एक मार्च से शस्त्र लाइसेंस संबंधी नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसमें किसी व्यक्ति को नया शस्त्र, बंदूक अथवा अन्य हथियार लेना है तो भारत सरकार द्वारा बनाए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के फार्म स्वीकार नहीं होंगे।
अनियमितताओं और गड़बड़ियों पर लगेगी रोक - दरअसल, प्रदेश में जिलों से कारतूस में हेरफेर और लाइसेंस प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें आती रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने से इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। आवेदक का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा, जिससे अयोग्य या नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान आसान होगी। न तो व्यक्तिगत सिफारिशों का असर रहेगा और न ही रिकॉर्ड में हेरफेर की गुंजाइश बचेगी।
डिजिटल प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता - नई प्रणाली से पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के बाद आवेदक को एक यूनिक फाइल नंबर प्राप्त होगा। इसी फाइल नंबर के साथ आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मैन्युअल जमा किया जा सकेगा।
ऑफलाइन आवेदन पूरी तरह से बंद - यदि किसी आवेदक द्वारा पहले ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया है, तो उसका ऑफलाइन फार्म किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक मार्च तथा उसके बाद प्राप्त होने वाले सभी आवेदन केवल ऑनलाइन पद्धति से ही मान्य होंगे। इस प्रणाली से नए लाइसेंस आवेदनों की ट्रैकिंग कर लाइसेंस नवीनीकरण और स्पोर्ट्स कोटे के तहत जारी लाइसेंसों की स्थिति की भी निगरानी की जा सकेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न...

February 26, 2026 02:32 PM

कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....

February 26, 2026 02:29 PM

जिले की मदिरा दुकानों का निष्‍पादन ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से होगा, ई-टेण्‍डर कम आक्‍सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...

February 26, 2026 02:12 PM

सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....

February 26, 2026 01:44 PM

बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

February 26, 2026 01:41 PM

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 26, 2026 01:40 PM

नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 92 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया....

February 26, 2026 01:40 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्‍तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्‍थलों का निरीक्षण किया...

February 26, 2026 01:39 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

February 26, 2026 01:39 PM

मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....

February 26, 2026 01:37 PM

अजय तीन माह के लिए जिला बदर..

February 26, 2026 01:34 PM

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने किया डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक का विमोचन, नीमच में हुआ भव्य साहित्य समारोह....

February 26, 2026 01:19 PM

गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....

February 26, 2026 01:13 PM

शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....

February 26, 2026 01:12 PM

नपाकर्मी राजेन्द्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कल....

February 26, 2026 01:10 PM

नपा कर्मचारी श्रीमती सुनंदा चौधरी की सेवानिवृत्ति कल....

February 26, 2026 01:08 PM

विदेशी ट्रेड डील के विरोध में कल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत नेताओं की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, फोर जीरो चौराहे पर जुटेंगे कार्यकर्ता....

February 26, 2026 01:06 PM

इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड का फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न....

February 26, 2026 01:03 PM

श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव कल....

February 26, 2026 12:55 PM