कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....
Updated : February 26, 2026 02:29 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- नीमच जिले में ओलंपियाड परीक्षा के परिणाम के आधार कक्षा 2 से कक्षा 8 तक प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के कुल 32 सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थीयों का सम्मान समारोह गुरुवार क को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त सभी विद्यार्थियों व उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एम मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास, सहायक परियोजना समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी एवं नरेश जोशी एवं तीनों विकास खंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस प्रकार की परीक्षाओं के माध्यम से शिक्षा के स्तर एवं विभिन्न परीक्षाओं में अधिकतम सफलता के लिए विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स । उन्होंने गाइड टीचर को निर्देशित किया कि शिक्षण में किन बातों का ध्यान रखा जाए । कलेक्टर ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में सीईओ ने प्रत्येक स्तर की परीक्षा में अच्छी तैयारी के साथ में अच्छे प्रदर्शन किस प्रकार से प्राप्त किया जाए इस पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपियाड प्रभारी एवं जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने किया। शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास ने बताया कि जिले में 18 नवंबर 2025 को प्रथम स्तर अर्थात जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई थी .इस परीक्षा हेतु पूर्व में पंजीकृत 14645 में से 14546 विद्यार्थी जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे। इस आधार पर हम राज्य में प्रथम स्थान पर रहे थे एवं द्वितीय स्तर अर्थात जिला स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता जो कि तीनों विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित करवाई गई थी। उसमें जन शिक्षा केंद्र स्तर से 2244 विद्यार्थी चयनित होकर आए थे। जिसमें से 2212 विद्यार्थी 16 एवं 17 जनवरी 26 को हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ।
और खबरे
नीमच में पहली बार अग्रवाल विकास समिति एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर....
February 26, 2026 03:16 PM
भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश....
February 26, 2026 02:42 PM
नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न...
February 26, 2026 02:32 PM
कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....
February 26, 2026 02:29 PM
जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से होगा, ई-टेण्डर कम आक्सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...
February 26, 2026 02:12 PM
सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....
February 26, 2026 01:44 PM
बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
February 26, 2026 01:41 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न....
February 26, 2026 01:40 PM
नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 92 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया....
February 26, 2026 01:40 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया...
February 26, 2026 01:39 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
February 26, 2026 01:39 PM
मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....
February 26, 2026 01:37 PM
अजय तीन माह के लिए जिला बदर..
February 26, 2026 01:34 PM
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने किया डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक का विमोचन, नीमच में हुआ भव्य साहित्य समारोह....
February 26, 2026 01:19 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 26, 2026 01:13 PM
शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....
February 26, 2026 01:12 PM
नपाकर्मी राजेन्द्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:10 PM
नपा कर्मचारी श्रीमती सुनंदा चौधरी की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:08 PM
विदेशी ट्रेड डील के विरोध में कल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत नेताओं की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, फोर जीरो चौराहे पर जुटेंगे कार्यकर्ता....
February 26, 2026 01:06 PM