म्हारो पावन चित्तौड़ स्वच्छता अभियान, वार्ड 12 में चला विशेष सफाई महाअभियान, 50 टन कचरा व सिल्ट हटाया, 350 कपड़े के थैले वितरित....
Updated : February 26, 2026 03:32 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड संख्या 12 में व्यापक सफाई महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वार्डवासियों से संवाद कर स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए मुख्य मार्ग एवं नालियों की सफाई - अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, नाला-नालियों, डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। कचरा डंपिंग पॉइंट्स, खाली पड़े प्लॉट्स एवं झाड़ियों को साफ किया गया। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई जैसी आवश्यक कार्रवाइयाँ भी की गईं। नगर परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 50 टन सॉलिड वेस्ट एवं नालों से निकले सिल्ट को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त शहर के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक किया गया तथा 350 कपड़े के थैले वितरित किए गए। नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने की अपील की गई। इस विशेष अभियान में नगर परिषद आयुक्त, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड जमादार, अतिक्रमण दस्ता दल, सफाई मित्र एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
और खबरे
म्हारो पावन चित्तौड़ स्वच्छता अभियान, वार्ड 12 में चला विशेष सफाई महाअभियान, 50 टन कचरा व सिल्ट हटाया, 350 कपड़े के थैले वितरित....
February 26, 2026 03:32 PM
नीमच में पहली बार अग्रवाल विकास समिति एवं भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर....
February 26, 2026 03:16 PM
भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौग्रास रथ में गौग्रास अर्पित कर दिया गौसेवा का संदेश....
February 26, 2026 02:42 PM
नीमच में बाल विवाह रोकथाम जगरूकता कार्यशाला संपन्न...
February 26, 2026 02:32 PM
कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....
February 26, 2026 02:29 PM
जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से होगा, ई-टेण्डर कम आक्सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...
February 26, 2026 02:12 PM
सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....
February 26, 2026 01:44 PM
बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
February 26, 2026 01:41 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न....
February 26, 2026 01:40 PM
नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 92 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया....
February 26, 2026 01:40 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया...
February 26, 2026 01:39 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
February 26, 2026 01:39 PM
मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....
February 26, 2026 01:37 PM
अजय तीन माह के लिए जिला बदर..
February 26, 2026 01:34 PM
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने किया डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक का विमोचन, नीमच में हुआ भव्य साहित्य समारोह....
February 26, 2026 01:19 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 26, 2026 01:13 PM
शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....
February 26, 2026 01:12 PM
नपाकर्मी राजेन्द्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:10 PM
नपा कर्मचारी श्रीमती सुनंदा चौधरी की सेवानिवृत्ति कल....
February 26, 2026 01:08 PM