अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....
Updated : February 28, 2026 03:20 AM
सुरेश साहू रतनगढ़
घटना
रतनगढ़ :- क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अज्ञात चोरों व असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से अफीम किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। वर्तमान में किसान अफीम की फसल की लूणी-चिरनी के कार्य में जुटे हुए हैं। तौल प्रक्रिया पूरी होने तक अफीम की बाल्टियां किसानों के घरों में ही रखी जाती हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता और अधिक बढ़ गई है। इसी बीच ग्राम चावंडिया में 23-24 फरवरी की दरमियानी रात एक घटना सामने आई, जिसमें गांव के निवासी सत्यनारायण के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर घर में रखी नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा रतनगढ़ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि रात करीब 1:30 बजे अज्ञात लोग घर पर पहुंचे और मारपीट कर करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि अफीम की फसल के समय घरों में अफीम की बाल्टियां रखी होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे चोरी और लूट की आशंका बढ़ जाती है। ग्राम चावंडिया के भाजपा नेता जमनालाल बजाज ने कहा कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त सख्ती से बढ़ाने, सभी गांवों में चौकीदारों की नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। उनका कहना है कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसान भयमुक्त होकर अपनी फसल का कार्य पूरा कर सकें। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई
और खबरे
ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली , ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण...
February 28, 2026 06:51 AM
अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....
February 28, 2026 03:20 AM
डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...
February 28, 2026 02:29 AM
चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...
February 28, 2026 02:14 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 28, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 28, 2026 02:10 AM
साहित्य जगत के लिए विशेष अवसर, लेखिका रेणुका व्यास की नई पुस्तक का भव्य विमोचन कल...
February 27, 2026 03:33 PM
रतलाम में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त, मकान सील कर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई...
February 27, 2026 03:24 PM
शहनाई ढोल नगाड़े की आकृति में निकले खाटू श्याम बाबा, तीसवां रंग रंगीला फाग महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब,श्रद्धा का सागर बना नीमच नगर, शोभायात्रा और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र...
February 27, 2026 03:11 PM
चना फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, उन्नत किस्म जीएनजी-2171 (मीरा) को लेकर किसानों में उत्साह....
February 27, 2026 02:25 PM
किंजल पाराशर के भजनों के साथ झुमे श्रद्धालु, फूलों से होली खेल फाग महोत्सव मनाया...
February 27, 2026 02:02 PM
स्वच्छता को लेकर सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निजी व सरकारी मांगलिक भवनो का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश...
February 27, 2026 02:01 PM
विदेशी ट्रेड डील व नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, विजय टॉकीज चौराहे पर किया प्रदर्शन...
February 27, 2026 01:55 PM
जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित...
February 27, 2026 01:43 PM
मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन, रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ....
February 27, 2026 01:36 PM
राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआई जे) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न....
February 27, 2026 01:33 PM
विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन
February 27, 2026 01:32 PM
जिले के सभी किसानों को प्रेरित कर, गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करवाएं, सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की उपार्जन तैयारियों की समीक्षा....
February 27, 2026 01:31 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बिलपंक टोल प्लाजा पर 352 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त...
February 27, 2026 01:24 PM