संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...
Updated : February 28, 2026 11:44 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के कला एवं मानविकी संकाय के स्नातक विद्यार्थियों को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क एवं यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में सूचित रणथंभौर दुर्ग का भौगोलिक भ्रमण दिनांक 26 एवं 27 फरवरी 2026 को करवाया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों को निकट से देखने एवं उनके व्यवहार का अध्ययन करने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने वन, वन्य जीव संपदा एवं जल संग्रहण इकाइयों को संरक्षित करने के संबन्ध में वन कर्मियों से ज्ञानार्जन किया। विद्यार्थियों ने पर्यटकों एवं वन्यजीवों तथा पर्यटकों एवं विरासत स्थलों के संबन्ध तथा पर्यटन से जुड़े रोजगार एवं स्वरोजगार के संबन्ध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ० अभिषेक श्रीवास्तव ने स्थानीय जैव-विविधता को बनाए रखने हेतु छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक उपाय सुझाए। विद्यार्थियों को जैव-विविधता संरक्षण की तकनीकों एवं जीवाश्मों के अनुभवमूलक अध्ययन हेतु राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय का भी भ्रमण करवाया गया। रणथंभौर दुर्ग में विद्यार्थियों ने बत्तीस खंभों की छतरी, त्रिनेत्र गणेश मंदिर, हम्मीर महल, सुपारी महल, पद्मला तालाब, अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य विरासत स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान हिन्दी विभाग की सह आचार्य डॉ० निर्मला राव द्वारा विद्यार्थियों को दुर्ग निर्माण की वास्तुकला के संबंध में जानकारी प्रदान की गई विद्यार्थियों को भौगोलिक भ्रमण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले टोंक में स्थित पुरातत्व स्थल हाथी भाटा एवं जहाजपुर में स्थित जैन मंदिर का भ्रमण करवाया गया। कला एवं मानविकी विभाग के डीन प्रो० (डॉ०) राजीव मेहता एवं डिप्टी डीन डॉ० जोरावर सिंह द्वारा भौगोलिक भ्रमण कार्यक्रम की सफलता पर संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी गई। भौगोलिक भ्रमण कार्यक्रम को योजनानुसार सफलता प्रदान कराने हेतु संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) करुणेश सक्सेना, प्रति कुलपति प्रो० (डॉ०) मानस रंजन पाणिग्रही एवं कुलसचिव डॉ० आलोक कुमार द्वारा कला एवं मानविकी संकाय को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
और खबरे
कुकडेश्वर में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छता का संदेश, डोर टू डोर कलेक्शन व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान जारी....
February 28, 2026 01:57 PM
भिंडर में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने का निर्णय....
February 28, 2026 01:49 PM
ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया...
February 28, 2026 01:41 PM
ज्ञानज्योति करेरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न...
February 28, 2026 01:39 PM
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम) में विशेष शिविर, 119 दिव्यांगजनों का पंजीयन, प्रमाण पत्र वितरित....
February 28, 2026 01:27 PM
स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया
February 28, 2026 01:06 PM
पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्टर श्री उपस्थिति में चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 28, 2026 12:57 PM
मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...
February 28, 2026 12:51 PM
सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्थापित...
February 28, 2026 12:10 PM
संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...
February 28, 2026 11:44 AM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...
February 28, 2026 11:34 AM
साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
February 28, 2026 11:05 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
February 28, 2026 10:39 AM
पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 28, 2026 10:11 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
February 28, 2026 09:52 AM
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...
February 28, 2026 08:41 AM
श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्सव....
February 28, 2026 08:39 AM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज, नहीं रहेगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा....
February 28, 2026 08:38 AM
गेहूं की फसल को लेकर किया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 28, 2026 08:36 AM