साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
Updated : February 28, 2026 11:05 AM
बबलु माली
प्रशासनिक
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा सायबर सेल को धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दे एवं सायबर टीम को किया गया निर्देशित। 2 - सायबर सेल द्वारा वर्ष 2026 में माह जनवरी एवं फरवरी में राशि 4,66,500/- रूपयें पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम के माध्यम से कराई रिफंड। 3 - सायबर सेल द्वारा वर्ष 2024-2025 में प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करते हुये पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 38 लाख/- रूपयें की राशि आवेदकों के वास्तविक खातों में करवाई रिफण्ड। 4 - जनवरी एवं फरवरी 2026 मे प्राप्त साइबर फ़्रॉड के आवेदनो मे साइबर सेल नीमच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 35 लाख रूपये बैंक खातों में कराये होल्ड।
नीमच :- पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला नीमच में प्राप्त धोखाधड़ी संबंधी शिकायतो को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दे एवं सायबर टीम निर्देशित किया गया था। सायबर सेल नीमच द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में वर्ष 2026 में प्राप्त शिकायतों में से 10 शिकायतों में फ्रीज की गई कुल 4,66,500/- रूपयें की राशि को पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवेदकों के वास्तविक खातों में रिफण्ड करवाया गया है। इसके अतिरिक्त जनवरी एवं फरवरी 2026 मे प्राप्त साइबर फ़्रॉड के आवेदनो मे साइबर सेल नीमच द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 35 लाख रूपये बैंक खातों में होल्ड कराये गये है जिसको पीड़ितो के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है। विदित् हो कि पूर्व में सायबर सेल द्वारा वर्ष 2024-2025 में प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करते हुये पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 38 लाख रूपयें की राशि आवेदकों के वास्तविक खातों में रिफण्ड करवाई गई है।
नीमच पुलिस की अपील - नीमच पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करे अथवा NCRP पोर्टल, नजदिकी पुलिस स्टेशन एवं सायबर सेल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। किसी के लालच में नही आये। अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। सतर्क रहे, जागरुक रहे
और खबरे
स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया
February 28, 2026 01:06 PM
पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्टर श्री उपस्थिति में चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 28, 2026 12:57 PM
मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...
February 28, 2026 12:51 PM
सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्थापित...
February 28, 2026 12:10 PM
संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...
February 28, 2026 11:44 AM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...
February 28, 2026 11:34 AM
साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
February 28, 2026 11:05 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
February 28, 2026 10:39 AM
पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 28, 2026 10:11 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
February 28, 2026 09:52 AM
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...
February 28, 2026 08:41 AM
श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्सव....
February 28, 2026 08:39 AM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज, नहीं रहेगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा....
February 28, 2026 08:38 AM
गेहूं की फसल को लेकर किया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 28, 2026 08:36 AM
मोड़ी में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, अफीम फसल की रखवाली के दौरान हुआ हादसा
February 28, 2026 08:09 AM
ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली, ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण...
February 28, 2026 06:51 AM
अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....
February 28, 2026 03:20 AM
डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...
February 28, 2026 02:29 AM
चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...
February 28, 2026 02:14 AM