प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
Updated : February 28, 2026 09:52 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
प्रशासनिक
जयपुर :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में अजमेर से प्रदेशवासियों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी। इसमें लगभग 8 हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से तथा करीब 8 हजार 132 करोड़ रुपये की 9 प्रमुख परियोजनाएं केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा विभाग से जुड़ी हैं। इन विभागों में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, उद्योग, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख हैं।
प्रधानमंत्री ने 4 हजार 516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग 1 हजार 208 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे व 1 हजार 114 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिजवे का लोकार्पण किया गया। वहीं, प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार जी सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण के लोकार्पण के विभिन्न कार्यों में 103 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर शाहपुरा से थानागाजी तक टू लेन सड़क, 546 करोड़ रुपये के देवगढ़ से राजस्थान गुजरात सीमा तक (चरण-एक) सड़क निर्माण कार्य, 190 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग 89 के (नया एनएच 58) अजमेर-नागौर सेक्शन के पेव शोल्डर के साथ टू लेन में अपग्रेडेशन एवं 110 करोड़ रुपये की लागत के जैसलमेर सम धनाना रोड़ के चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल है। श्री मोदी ने जयपुर में 286 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1 हजार 243 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन एलिवेटेड रोड, बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग एवं सवाईमाधोपुर में 111 करोड़ रुपये की लागत के एनएच 552 पर कुस्तला सवाई माधोपुर सेक्शन के फॉर लेन कार्य का शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में 526 करोड़ रुपये के आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के लिए नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2 हजार 247 करोड़ रुपये की लागत के 5 पैकेजों की एवं बीकानेर जिले के वृहद पेयजल परियोजना के 660 करोड़ रुपये के 2 कार्यों की आधारशिला रखी। बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, हनुमानगढ़ एवं डूंगरपुर जिले में नहरों के विकास एवं जीर्णोंद्धार के कार्यों का भी शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3 हजार 616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण किया। साथ ही, 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) सहित 1781 करोड़ रुपये के विद्युत से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से दो युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें 3 हजार 320 पटवारी (राजस्व), 2 हजार 291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक (ग्रामीण विकास), 2 हजार 590 पशुधन सहायक, 281 पशु परिचर, 3 हजार 822 सीएचओ, 472 फार्मा असिस्टेंट, 203 कम्पाउन्डर आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर 335, 7 हजार 357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्सिंग ट्यूटर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय एवं खनन विभाग में विभिन्न पदों पर 101 सहित स्कूल शिक्षा एवं अन्य विभागों की नियुक्तियां शामिल हैं।
टीकाकरण के बाद प्रधानमंत्री ने किया पांच बालिकाओं से संवाद - प्रधानमंत्री ने कायड़ विश्रामस्थली में बने टीकाकरण स्थल से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने 9 से 14 वर्ष की पांच बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीका लगाए जाने के बाद उनसे संवाद भी किया। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को प्रभावित करने वाला एक गंभीर रोग है। विश्व स्तर पर इसके लगभग 99 प्रतिशत से अधिक मामलों का मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। टीकाकरण के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
और खबरे
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...
February 28, 2026 11:34 AM
साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
February 28, 2026 11:05 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
February 28, 2026 10:39 AM
पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 28, 2026 10:11 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
February 28, 2026 09:52 AM
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...
February 28, 2026 08:41 AM
श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्सव....
February 28, 2026 08:39 AM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज, नहीं रहेगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा....
February 28, 2026 08:38 AM
गेहूं की फसल को लेकर किया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 28, 2026 08:36 AM
मोड़ी में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, अफीम फसल की रखवाली के दौरान हुआ हादसा
February 28, 2026 08:09 AM
ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली, ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण...
February 28, 2026 06:51 AM
अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....
February 28, 2026 03:20 AM
डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...
February 28, 2026 02:29 AM
चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...
February 28, 2026 02:14 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 28, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 28, 2026 02:10 AM
साहित्य जगत के लिए विशेष अवसर, लेखिका रेणुका व्यास की नई पुस्तक का भव्य विमोचन कल...
February 27, 2026 03:33 PM
रतलाम में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त, मकान सील कर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई...
February 27, 2026 03:24 PM
शहनाई ढोल नगाड़े की आकृति में निकले खाटू श्याम बाबा, तीसवां रंग रंगीला फाग महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब,श्रद्धा का सागर बना नीमच नगर, शोभायात्रा और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र...
February 27, 2026 03:11 PM