कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
Updated : February 28, 2026 10:39 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल” का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। यह स्टॉल 28 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक जनपद पंचायत मंदसौर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि तक आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। आजीविका मिशन के संचालक ने बताया कि स्टॉल में घरेलू उपयोग की सामग्री, खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प एवं सजावटी वस्तुओं सहित स्थानीय स्तर पर निर्मित अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अगरबत्ती, हवन सामग्री, गुलाब उत्पाद, गाय के गोबर से निर्मित कंडे, हार-चूड़ी, बाग प्रिंट, ऊन से बनी रंगोली सहित विभिन्न हस्तशिल्प सामग्री प्रदर्शित की गई है। खाद्य उत्पादों में अचार, घी, नेचुरल जूस, सेव, मिर्ची, हल्दी, पापड़, चावल से बने उत्पाद सहित अनेक सामग्री बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद उच्च गुणवत्ता के होने के साथ-साथ लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक श्रीमती गोरा ठाकुर, विकासखंड प्रबंधक मंदसौर श्री अल्केश कटलाना तथा मंदसौर, सीतामऊ एवं गरोठ विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और खबरे
पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्टर श्री उपस्थिति में चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 28, 2026 12:57 PM
मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...
February 28, 2026 12:51 PM
सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्थापित...
February 28, 2026 12:10 PM
संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...
February 28, 2026 11:44 AM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...
February 28, 2026 11:34 AM
साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
February 28, 2026 11:05 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
February 28, 2026 10:39 AM
पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 28, 2026 10:11 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
February 28, 2026 09:52 AM
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...
February 28, 2026 08:41 AM
श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फाग महोत्सव....
February 28, 2026 08:39 AM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज, नहीं रहेगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा....
February 28, 2026 08:38 AM
गेहूं की फसल को लेकर किया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....
February 28, 2026 08:36 AM
मोड़ी में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, अफीम फसल की रखवाली के दौरान हुआ हादसा
February 28, 2026 08:09 AM
ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली, ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण...
February 28, 2026 06:51 AM
अफीम किसानों में दहशत, अज्ञात बदमाशों की सक्रियता से बढ़ी चिंता, मारपीट व लूट की घटना के बाद रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग....
February 28, 2026 03:20 AM
डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, बदलते पुलिसिंग परिदृश्य में तकनीक और साइबर दक्षता समय की मांग – डीजीपी...
February 28, 2026 02:29 AM
चीता पुनर्स्थापन का अगला चरण, बोत्स्वाना से आज कूनो पहुंचेंगे 8 चीते, प्रदेश की धरती पर नवागत चीतों का होगा स्वागत...
February 28, 2026 02:14 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 28, 2026 02:12 AM