राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026, प्रश्नोत्तरी में 200 विद्यार्थियों की भागीदारी, विजेता संभाग स्तर के लिए चयनित...
Updated : April 15, 2026 01:42 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए जिला स्तर की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्तौड़गढ़ शहर के मेजर नेटवर्क स्कूल स्कूल में जिले भर के करीब दो सौ छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। पहले तीनो स्थानों पर छात्र जीते, जिन्हें चयनित कर 17 अप्रैल को संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इस अवसर पर जिले के समस्त थानों का कार्यालयों में विशेष साफ सफाई की गई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए जिला स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित गई। चित्तौड़गढ़ शहर के शहीद मेजर नटवर सिंह,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिले भर के करीब दो सौ छात्र/छात्राओं ने उक्त क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों व सांत्वना के रूप में भी नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नये आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा एवं पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से स्कूली छात्रों में जागरूकता बढ़ाना हैं आयोजन की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को जिला पुलिस की तरफ से नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आसावरा स्कूल के फिरोज खान मिरासी, द्वितीय स्थान भादसोड़ा के महावीर आचार्य व तृतीय स्थान सेंगवा स्कूल के अमन तिवारी ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के हाथों नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए। तीनों बालकों का चयन संभाग स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 17 अप्रैल को संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले के समस्त पुलिस थानों एवं कार्यालयों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसरों एवं कार्यालयों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गयास्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कार्मिक एवं उनके परिजन शामिल होंगे। साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 16 अप्रैल को जिला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सेरेमोनियल परेड - 16 अप्रैल को सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भव्य परेड आयोजित की जाएगी।
सेवा चिन्ह वितरण - उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर 16 कार्मिकों को सर्वोत्कृष्ट सेवा चिन्ह, अति-उत्तम सेवा चिन्ह ,उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर - सांवलिया जी चिकित्सालय के सहयोग से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जाएगा, जिसमें पुलिस कार्मिक एवं आमजन भाग लेंगे।
पुलिस बैंड प्रदर्शन - जिला पुलिस बैंड द्वारा सांय 6.00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष गोल प्याऊ पर आकर्षक बैंड वादन प्रस्तुत किया जाएगा।
और खबरे
संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को, संघ के पूर्व अभा सरकार्यवाह भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन...
April 15, 2026 04:15 PM
नगर की निजी शैक्षणिक संस्था जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली ने फहराया राज्य में परचम...
April 15, 2026 04:10 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 63,536 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 15, 2026 04:05 PM
शासकीय हाई स्कूल उमर का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी...
April 15, 2026 02:59 PM
जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर...
April 15, 2026 02:44 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय में गूंजी अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले की गाथा - मेधावी छात्र पुरस्कृत...
April 15, 2026 02:13 PM
शासकीय उ.मा.वि.जावी का 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा....
April 15, 2026 02:12 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, अंकुर उपवन को भी देखा, अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया
April 15, 2026 01:55 PM
सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्भीरता से ले - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा..
April 15, 2026 01:52 PM
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026, प्रश्नोत्तरी में 200 विद्यार्थियों की भागीदारी, विजेता संभाग स्तर के लिए चयनित...
April 15, 2026 01:42 PM
कलेक्टर नीमच की संवेदनशील पहल, आर.बी.एस.के. तहत वंशिका व यश का क्लब फुट (तिरछे पैर) का हुआ निःशुल्क उपचार...
April 15, 2026 01:34 PM
कोटा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्सप्रेस प्रभावित....
April 15, 2026 01:33 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में नेहा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाएं किर्तिमान….
April 15, 2026 01:02 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 वीं की छात्रा आरती माली ने बनाया किर्तिमान....
April 15, 2026 12:48 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में चीताखेड़ा की प्रतिष्ठा चोरड़िया ने जीरन में बनाया किर्तिमान....
April 15, 2026 12:26 PM
चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान की मांग तेज, कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन...
April 15, 2026 11:31 AM
सेन जी महाराज की जयंती पर भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न...
April 15, 2026 11:12 AM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर मनायी गई भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती...
April 15, 2026 11:02 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से, निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया....
April 15, 2026 10:57 AM