सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्भीरता से ले - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा..
Updated : April 15, 2026 01:52 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिऐ जिले में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यकम दो चरणों में 15 से 17 अप्रेल 2026 एवं 23 से 25 अप्रेल 2026 का आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तहसील एवं नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को पी.जी कॉलेज जावद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर को जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने निर्देश दिये। कलेक्टर श्री चन्द्रा ने बताया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उससे पूर्व भी सभी नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से भी 16 से 30 अप्रेल 2026 तक अपनी जनगणना संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड जनणना अधिकारी जावद श्रीमती प्रीति संघवी एवं जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी नीमच श्री संदीप घोरे उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ने नीमच तहसील भवन एवं पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस मौके अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड चार्ज अधिकारी श्री संजीव साहू एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला योजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने दी है।
और खबरे
संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को, संघ के पूर्व अभा सरकार्यवाह भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन...
April 15, 2026 04:15 PM
नगर की निजी शैक्षणिक संस्था जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली ने फहराया राज्य में परचम...
April 15, 2026 04:10 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 63,536 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 15, 2026 04:05 PM
शासकीय हाई स्कूल उमर का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी...
April 15, 2026 02:59 PM
जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर...
April 15, 2026 02:44 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय में गूंजी अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले की गाथा - मेधावी छात्र पुरस्कृत...
April 15, 2026 02:13 PM
शासकीय उ.मा.वि.जावी का 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा....
April 15, 2026 02:12 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, अंकुर उपवन को भी देखा, अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया
April 15, 2026 01:55 PM
सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्भीरता से ले - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा..
April 15, 2026 01:52 PM
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026, प्रश्नोत्तरी में 200 विद्यार्थियों की भागीदारी, विजेता संभाग स्तर के लिए चयनित...
April 15, 2026 01:42 PM
कलेक्टर नीमच की संवेदनशील पहल, आर.बी.एस.के. तहत वंशिका व यश का क्लब फुट (तिरछे पैर) का हुआ निःशुल्क उपचार...
April 15, 2026 01:34 PM
कोटा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्सप्रेस प्रभावित....
April 15, 2026 01:33 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में नेहा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाएं किर्तिमान….
April 15, 2026 01:02 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 वीं की छात्रा आरती माली ने बनाया किर्तिमान....
April 15, 2026 12:48 PM
म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में चीताखेड़ा की प्रतिष्ठा चोरड़िया ने जीरन में बनाया किर्तिमान....
April 15, 2026 12:26 PM
चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान की मांग तेज, कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन...
April 15, 2026 11:31 AM
सेन जी महाराज की जयंती पर भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न...
April 15, 2026 11:12 AM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर मनायी गई भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती...
April 15, 2026 11:02 AM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से, निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया....
April 15, 2026 10:57 AM