पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्टर श्री उपस्थिति में चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न....
Updated : February 28, 2026 12:57 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रधानमंत्री राहत योजना सड़क दुर्घटना पीडितों की जीवन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योजना है। सड़क दुघर्टना में पीडितों को गोल्डन अवर में तत्काल उपचार मुहैया करवाकर पीडितों का जीवन बचाया जा सकता है। पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीडितों को 1.50 लाख तक के केशलैश इलाज की सुविधा है। जिले में इस योजना के तहत 43 हास्पीटल इम्पेनल्ड किए गये है। सड़क दुर्घटना में पीडितों को तत्काल हास्पीटल में भर्ती करवाकर उनकी जीवन रक्षा की जा सकती है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन में हास्पीटल एवं पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सक अपने दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन कर, पीड़ितों की जीवन रक्षा कर सकते हैं। यह बात कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में पी.एम.राहत योजना के तहत आयोजित जिले के पुलिस अधिकारियों, शासकीय एवं निजी चिकित्सकों और कम्प्यूटर आपरेटरों की बैठक सह प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटिल, सभी इम्पेनल्ड हास्पीटल के चिकित्सक, एसडीओपी सुश्री निकिता सिह, श्री अमित राठौर, थाना प्रभारी भी उपस्थित थे पी.एम.राहत योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी पुलिस अधिकारियों, जिले के सभी इम्पेनल्ड 43 हास्पीटलों के चिकित्सकों और उनके आपरेटरों को पी.एम.राहत योजना के पोर्टल संचालन, ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिर्पोट तैयार करने, ई डीएआर पोर्टल पर सडक दुर्घटना संबंधी जानकारी अपलोड करने, सड़क दुघर्टना पीडितों को हास्पीटल पहुचते ही तत्काल केशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने, पुलिस द्वारा ई.एस.एस. विक्टम आई.डी. तैयार करने, आदि के बारे में विस्तार से पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से श्री पुष्पेन्द्र सिह ने प्रशिक्षण दिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागों को पी.एम.राहत योजना के तहत जिला स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।
और खबरे
चीताखेड़ा पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, मोबाइल पर बात करते समय भड़की बाइक में आग...
February 28, 2026 02:36 PM
सीबीएन जयपुर की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 0.278 किलो हेरोइन व 0.227 किलो एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार....
February 28, 2026 02:27 PM
मनासा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा...
February 28, 2026 02:05 PM
कुकडेश्वर में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छता का संदेश, डोर टू डोर कलेक्शन व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान जारी....
February 28, 2026 01:57 PM
भिंडर में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने का निर्णय....
February 28, 2026 01:49 PM
ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया...
February 28, 2026 01:41 PM
ज्ञानज्योति करेरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न...
February 28, 2026 01:39 PM
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम) में विशेष शिविर, 119 दिव्यांगजनों का पंजीयन, प्रमाण पत्र वितरित....
February 28, 2026 01:27 PM
स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया
February 28, 2026 01:06 PM
पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्टर श्री उपस्थिति में चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 28, 2026 12:57 PM
मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...
February 28, 2026 12:51 PM
सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्थापित...
February 28, 2026 12:10 PM
संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...
February 28, 2026 11:44 AM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...
February 28, 2026 11:34 AM
साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....
February 28, 2026 11:05 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...
February 28, 2026 10:39 AM
पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 28, 2026 10:11 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....
February 28, 2026 09:52 AM
महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल...
February 28, 2026 08:41 AM