FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीबीएन जयपुर की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 0.278 किलो हेरोइन व 0.227 किलो एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : February 28, 2026 02:27 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

कोटा/जयपुर :- सेंट्रल ब्यूरो का नारकोटिक्स (सीबीएन) जयपुर सेल ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 0.278 किलोग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) एवं 0.227 किलोग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पहली कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को की गई। विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन जयपुर की टीम को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध हेरोइन की आपूर्ति करने वाला है। इस सूचना पर टीम ने अजमेर जिले की भिनाय तहसील अंतर्गत बदनवाड़ा क्षेत्र में निगरानी की। संदिग्ध मोटरसाइकिलों को श्मशान घाट के सामने रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक पॉलीथिन पैकेट में छिपाकर रखी गई 0.278 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई 26 फरवरी 2026 को जयपुर के वाटिका इन्क्लेव सिटी, ठिकरिया क्षेत्र में की गई। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध एमडी (मेफेड्रोन) की डिलीवरी करने आने वाला है। टीम ने सेंट्रल पार्क के पास निगरानी कर दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल सहित रोका। तलाशी के दौरान एक पैकेट में छिपाकर रखी गई 0.227 किलोग्राम एमडी बरामद की गई। मौके से मादक पदार्थ एवं उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। दोनों कार्रवाइयाँ उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के मार्गदर्शन में संपन्न की

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 40 वाहनों पर चालान, 26 हजार जुर्माना वसूला....

February 28, 2026 02:44 PM

चीताखेड़ा के पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, पेट्रोल भरवाते समय मोबाइल पर बात कर रहे युवक की बाइक में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से तुरंत पाया...

February 28, 2026 02:36 PM

सीबीएन जयपुर की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 0.278 किलो हेरोइन व 0.227 किलो एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार....

February 28, 2026 02:27 PM

मनासा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा...

February 28, 2026 02:05 PM

कुकडेश्वर में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छता का संदेश, डोर टू डोर कलेक्शन व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान जारी....

February 28, 2026 01:57 PM

भिंडर में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने का निर्णय....

February 28, 2026 01:49 PM

ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया...

February 28, 2026 01:41 PM

ज्ञानज्योति करेरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न...

February 28, 2026 01:39 PM

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम) में विशेष शिविर, 119 दिव्यांगजनों का पंजीयन, प्रमाण पत्र वितरित....

February 28, 2026 01:27 PM

स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया

February 28, 2026 01:06 PM

पी.एम.राहत योजना का लाभ दिलाकर सड़क दुघर्टना पीडितों की जीवन रक्षा करें-श्री चंद्रा पी.एम.राहत योजना तहत सड़क दुघर्टना पीडितों को केशलेस उपचार की सुविधा कलेक्‍टर श्री उपस्थिति में चिकित्‍सकों एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न....

February 28, 2026 12:57 PM

मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा, जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग, रंगीनड्रेस और भोजन...

February 28, 2026 12:51 PM

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, नीमच जिले में छह टीकाकरण केंद्र स्‍थापित...

February 28, 2026 12:10 PM

संगम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रणथंभौर, में शैक्षणिक भौगोलिक भ्रमण...

February 28, 2026 11:44 AM

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय रामपुरा में विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी व प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा...

February 28, 2026 11:34 AM

साइबर सेल नीमच की बड़ी कार्रवाई, 10 शिकायतों में पेमेंट गेटवे, वॉलेट्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एवं न्यायालय के आदेश से 4.66 लाख रिफंड, 2025 में 38 लाख वापस दिलाए....

February 28, 2026 11:05 AM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर होली उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अभिनव पहल...

February 28, 2026 10:39 AM

पाईप हटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 28, 2026 10:11 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र....

February 28, 2026 09:52 AM