रतलाम के डायल 112 हीरोज, साहस, सतर्कता और समन्वय से टला बड़ा हादसा, टैंकर में लगी भीषण आग पर समय रहते पाया काबू....
Updated : March 01, 2026 04:01 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- जिले के थाना सैलाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित, साहसिक और समन्वित कार्यवाही ने रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग पर समय रहते नियंत्रण पाकर एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। सरवन घाट जैसे संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्र में घटित इस गंभीर घटना के दौरान डायल-112 टीम ने जिस सजगता, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। दिनांक 27 फरवरी राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सैलाना क्षेत्र अंतर्गत सरवन एवं सैलाना के बीच घाट पर अहमदाबाद कड़ी से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की ओर जा रहे एक टैंकर में अचानक आग लग गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया तथा फायर ब्रिगेड टीम को भी तत्काल सूचित किया गया। डायल-112 स्टाफ उप निरीक्षक वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं पायलट जीवन खराड़ी ने मौके पर पहुँचकर फायर टीम के साथ संयुक्त प्रयास करते हुए तत्परता से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पहाड़ी एवं घाट क्षेत्र में तेल से भरे टैंकर में आग लगना अत्यंत जोखिमपूर्ण था, लेकिन डायल-112 टीम की सूझबूझ और समन्वय से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कुछ समय उपरांत पुनः टैंकर में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 जवान आरक्षक पाटीदार एवं पायलट युसूफ शाह तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर टीम की सहायता से दोबारा आग बुझाने की कार्यवाही की। इस दौरान एफआरव्ही वाहन में उपलब्ध टूलकिट की सहायता से टैंकर से तेल के सुरक्षित निकास हेतु रास्ता बनवाया गया, जिससे आग के फैलाव को प्रभावी रूप से रोका जा सका डायल-112 जवानों एवं फायर ब्रिगेड टीम की इस त्वरित, साहसिक और समन्वित कार्यवाही के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर उपस्थित नागरिकों और राहगीरों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे डायल-112 जवानों की तत्परता और साहस की प्रशंसा की। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना यह संदेश देती है कि मध्यप्रदेश पुलिस हर आपात स्थिति में आमजन की सुरक्षा, जीवन रक्षा और जनधन संरक्षण के लिए पूरी सजगता, साहस और समर्पण के साथ तत्पर रहती है।
और खबरे
बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 9 चीते, केन्द्रीय वन मंत्री श्री यादव ने तीन चीतों को बाड़े में किया रिलीज...
March 01, 2026 04:10 AM
रतलाम के डायल 112 हीरोज, साहस, सतर्कता और समन्वय से टला बड़ा हादसा, टैंकर में लगी भीषण आग पर समय रहते पाया काबू....
March 01, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
March 01, 2026 03:53 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 01, 2026 03:32 AM
मुख्यमंत्री से मिले मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री से भेंट एवं विस्तृत चर्चा के बाद एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल....
February 28, 2026 06:37 PM
सिंधी समाज की मातृशक्तियों ने धूमधाम से मनाया फ़ाग महोत्सव...
February 28, 2026 05:14 PM
नीमच विजिया मित्र मंडल द्वारा 24वीं अस्थि कलश यात्रा 5 मार्च को...
February 28, 2026 05:12 PM
भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान: अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे – दिलीप सिंह परिहार....
February 28, 2026 05:07 PM
भाजपा मंडल पदाधिकारियों को नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई गुर्जर ने दी शुभकामनाएं, संगठन सशक्त बनाने का जताया विश्वास...
February 28, 2026 04:24 PM
नीमच की सड़कों पर सोनू बडगूजर का एक्शन, एम्बुलेंस हो या रसूखदार, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, वसूला भारी जुर्माना...
February 28, 2026 02:44 PM
चीताखेड़ा के पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, पेट्रोल भरवाते समय मोबाइल पर बात कर रहे युवक की बाइक में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से तुरंत पाया...
February 28, 2026 02:36 PM
सीबीएन जयपुर की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 0.278 किलो हेरोइन व 0.227 किलो एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार....
February 28, 2026 02:27 PM
मनासा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा...
February 28, 2026 02:05 PM
कुकडेश्वर में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छता का संदेश, डोर टू डोर कलेक्शन व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान जारी....
February 28, 2026 01:57 PM
भिंडर में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने का निर्णय....
February 28, 2026 01:49 PM
ज्ञानज्योति कनेरा में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया...
February 28, 2026 01:41 PM
ज्ञानज्योति करेरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न...
February 28, 2026 01:39 PM
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम) में विशेष शिविर, 119 दिव्यांगजनों का पंजीयन, प्रमाण पत्र वितरित....
February 28, 2026 01:27 PM
स्वच्छता का शनिवार, नपा सीएमओ ने छोटी छोटी गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देखी सफाई व्यवस्था सड़क पर बंधे पशुओं को मोके पर पकड़वाया
February 28, 2026 01:06 PM