FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

  Updated : March 01, 2026 03:20 PM

DESK NEWS

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- जिले की निकुम्भ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान 11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं सप्लाई प्राप्त करने वाला आरोपी उदयपुर से डिटेन किया है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उ.नि. थाने के पुलिस जाप्ता हैडकानि. उगमाराम, कानि. कमलेश, थानसिंह, सन्दीप, सूर्यपालसिंह व सम्पत के साथ गश्त करते हुए निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर मालनखेडी पहुंचे जहां एक व्यक्ति पीठ पर एक चौकडीदार मटमैले रंग का बैग लटकाये मिला जो पुलिस जाप्ता को बावर्दी देख भागने का प्रयास किया, जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर रोका तथा नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वरलाल पुत्र रोडीलाल वंजारा उम्र 24 साल निवासी बावडा थाना मनासा एमपी होना बताया। आरोपी के कब्जेशुदा चौकडीदार मटमैले रंग के बैग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में पिसा हुआ कुल 11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला जिसे जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। मामले में ईश्वरलाल बंजारा को गिरफ्तार किया जाकर जब्त शुदा अवैध अफीम डोडा चूरा के सम्बन्ध में पुछताछ की गई तो ईश्वरलाल द्वारा बताया गया कि यह डोडा चूरा बाडमेर राणीखेडा गांव निवासी कालाराम पुत्र विरमाराम जाती रैबारी थाना सदर बाडमेर को उदयपुर में दिया जाना था। इस पर निकुम्भ पुलिस टीम द्वारा जाल बिछाकर डोडा चूरा प्राप्त करने आया कालाराम रैबारी को उदयपुर फतेह स्कूल के पास से धर दबोचा। मामले के अनुसंधान कर्ता मुकेश कुमार आरपीएस (प्रोबेशनर) थानाधिकारी थाना डूंगला द्वारा पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनो से पूछताछ में यह सामने आया कि वर्तमान में पुलिस नाकाबन्दी की सख्ती होने से अलग अलग बसे बदलकर मादक पदार्थ बाडमेर तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें सप्लायर द्वारा एमपी से उदयपुर बस स्टैण्ड पर देना सामने आया है। दोनो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM

एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...

March 01, 2026 03:03 PM

शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...

March 01, 2026 03:00 PM

त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...

March 01, 2026 02:58 PM

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

March 01, 2026 02:38 PM

सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….

March 01, 2026 02:35 PM

देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....

March 01, 2026 02:14 PM

अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...

March 01, 2026 09:19 AM

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

March 01, 2026 09:14 AM

आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....

March 01, 2026 09:05 AM