FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

  Updated : March 01, 2026 02:38 PM

दिलीप पाटीदार जावी

  सामाजिक

सरवानिया महाराज ! पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार अपनी कलम से निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से जनता को शिक्षित, जागरूक और सतर्क रखते हैं। आज सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन आंचलिक पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। पत्रकारों को वर्तमान परिस्थितियों का आकलन कर अपनी लेखनी का सही उपयोग कर जरूरतमंदों को उनका हक और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सतत अग्रसर रहना चाहिये। उक्त विचार देवनारायण मन्दिर के सामने सरवानिया महाराज में एक निजी रिसोर्ट में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन मोरवन ने व्यक्त किए। बैठक में निवर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश वीरवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार को अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दिखाने का कार्य करना चाहिये जनहित के मुद्दों को उठाकर आमजन के राहत के लिये प्रयास करना चाहिये। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजगोपाल पाटीदार जनकपुर ने सम्बोधित करते हुए सभी पत्रकारों से अनुरोध किया की अपनी लेखनी में इतना प्रभाव रहना चाहिये कि आमजन अपने लेख का इंतजार करें। आंचलिक प्रेस क्लब के गठन से आपस में संगठनात्मक भाई चारे का विकास होता है। ततपश्चात सरवानिया - मोरवन नवीन प्रेस क्लब कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुई। ततपश्चात मार्गदर्शक संरक्षकों विमल जैन मोरवन, ब्रजगोपाल पाटीदार जनकपुर, दिनेश वीरवाल सरवानिया महाराज, जगदीश तिवारी एवं कमलेश जैन सरवानिया मोरवन ने सर्वसहमति से नवीन प्रेस क्लब की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष आशीष बैरागी मोरवन, उपाध्यक्ष प्रकाश योगी सरवानिया महाराज,
सचिव बबलु माली सरवानिया महाराज, संयुक्त सचिव तिलकराज जैन मोरवन, कोषाध्यक्ष अनिल लक्षकार सरवानिया महाराज, मीडिया प्रभारी दिलीप पाटीदार जावी को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में मनोहरदास बैरागी बराड़ा, अंकित जैन मोड़ी, हेमंत थोरेचा दड़ौली, रामनारायण राठौर मोरवन, शंभूलाल धनगर जावी को मनोनीत किया गया। सर्वसहमति से मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकार साथियों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी गठन में विशेष रूप से दिनेश अहीर, राजकुमार जैन, भेरूलाल थोरेचा, गोपाल शर्मा, कालूराम पाल, मोहनलाल राठौर उपस्थित रहें। सभी पत्रकार साथियों का स्नेहभोज नई निर्वाचित कोषाध्यक्ष अनिल लक्षकार द्वारा कराया गया। बैठक की कार्यवाही का संचालन संजय नागोरी एवं आभार प्रकाश योगी ने माना।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM

एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...

March 01, 2026 03:03 PM

शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...

March 01, 2026 03:00 PM

त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...

March 01, 2026 02:58 PM

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

March 01, 2026 02:38 PM

सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….

March 01, 2026 02:35 PM

देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....

March 01, 2026 02:14 PM

अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...

March 01, 2026 09:19 AM

होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...

March 01, 2026 09:14 AM

आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....

March 01, 2026 09:05 AM