सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….
Updated : March 01, 2026 02:35 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
सरवानिया महाराज। शहर में श्री देवनारायण मंदिर के पास स्थित विष्णु राठौर , हलवाई साहब के गोदाम परिसर पर सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेस क्लब के संरक्षक विमल जैन, ब्रज गोपाल पाटीदार, दिनेश वीरवाल, जगदीश तिवारी , कमलेश जैन की उपस्थिति में मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। इस अवसर पर सर्वानुमति से आशीष बैरागी मोरवन को अध्यक्ष , बबलु माली सरवानियां को सचिव तथा तिलकराज जैन मोरवन को सह सचिव, प्रकाश योगी को उपाध्यक्ष, अनिल लश्कार सरवानियां को कोषाध्यक्ष एवं दिलीप पाटीदार जावी को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकित जैन , हेमंत थोरेचा , मनोहरदास बैरागी, रामनारायण राठौर, शंभूलाल धनगर को चुना गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कृषि विशेषज्ञ एवं रचनाकार पत्रकार ब्रज गोपाल पाटीदार जनकपुर ने कहा कि आज लोगों में स्वार्थपरता हावी है खबर में अगर किसी का नाम छुट जाये तो लोग रंजिश रखने लगते हैं। खबरों के माध्यम से समाज कि सेवा करना हमारा कर्तव्य तो है ही साथ ही हमारा लक्ष्य भी होना चाहिए। पत्रकारिता के साथ साथ हम सामाजिक सेवा भी करें।
पत्रकार विमल जैन ने पत्रकारों से कहा कि खबर के मुल बिंदुओं को ध्यान में रखकर हम साफ और स्वच्छ पत्रकारिता करें। पत्रकारिता आज कोई आसान काम नहीं है कई प्रकार कि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन के माध्यम से भी समाज सेवा करें।
पत्रकार दिनेश वीरवाल ने कहा कि पत्रकारिता आज के दौर में बहुत कुछ बदल गई है और बहुत कुछ नयापन आ गया है लेकिन आज भी स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी से बना समाचार लोगों में अपनी अगल पहचान रखता है। खबरों में विश्वसनीयता का होना जरूरी ही नहीं बल्कि खबर की पहचान है। कई बार हम पहले खबरें लगाने की होड़ा होड़ में शामिल होकर कई तथ्यों को छोड़ देते हैं जिससे खबर का स्वरूप बदल जाता है। शासन और प्रशासन के बीच में वंचितों और हकदार लोगों को हक दिलाने की पत्रकारिता समाज में अपना अलग ही स्थान रखती है।
पत्रकार जगदीश तिवारी ने कहा कि हमेशा संगठन के साथ रहकर मैदानी पत्रकारिता कर समाज हित में कार्य करना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को हम सभी मिलकर करते रहेंगे। इस अवसर पर दिनेश अहीर, दिलीप पाटीदार, सहित अन्य पत्रकार साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को सशक्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय नागोरी दड़ोली ने किया तथा आभार नव निर्वाचित उपाध्यक्ष प्रकाश योगी द्वारा माना गया। कार्यक्रम उपरांत कोषाध्यक्ष अनिल लश्कार की ओर से स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द एवं एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर राजकुमार जैन, भेरूलाल थोरेचा, कालूराम पाल, मोहनलाल राठौर, गोपाल शर्मा सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
और खबरे
मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....
March 01, 2026 04:03 PM
आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...
March 01, 2026 03:40 PM
श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..
March 01, 2026 03:29 PM
नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....
March 01, 2026 03:27 PM
3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:22 PM
अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...
March 01, 2026 03:20 PM
मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:15 PM
विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...
March 01, 2026 03:12 PM
नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...
March 01, 2026 03:10 PM
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...
March 01, 2026 03:07 PM
एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...
March 01, 2026 03:03 PM
शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...
March 01, 2026 03:00 PM
त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...
March 01, 2026 02:58 PM
पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...
March 01, 2026 02:38 PM
सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब के नवीन निर्वाचन सम्पन्न, आशीष बैरागी अध्यक्ष, बबलु माली सचिव सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए….
March 01, 2026 02:35 PM
देवदा स्कूल को जैन की सेवा-निवृत्ति पर मिला 50 हजार का माइक सेट, ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान,जैन ने माला की राशि स्कूल को की भेंट....
March 01, 2026 02:14 PM
अधिकमास में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन...
March 01, 2026 09:19 AM
होलिका दहन सायं 6:38से रात्रि 8:52 बजे तक शुभमुहूर्त, धुलेंडी रंगों की होली 4 को, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को एक अंगुल से कम दृश्यमान होने से नीमच व आसपास क्षेत्रों में ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा...
March 01, 2026 09:14 AM
आगामी त्योहारों को लेकर चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सदभाव के साथ मनाएं सभी त्योहार.....
March 01, 2026 09:05 AM