समाज, संवेदना और जीवन मूल्यों का सशक्त माध्यम है साहित्य - रेणुका व्यास, आख्यायिका एवं दृष्टि पथ पुस्तक का विमोचन सम्पन्न...
Updated : March 02, 2026 06:39 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। शहर में आयोजित गरिमामयी समारोह में लेखिका रेणुका जयशंकर व्यास की कृतियों ‘आख्यायिका’ एवं ‘दृष्टि पथ’ का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विमोचन उपरांत सम्मान समारोह में लेखिका ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखन उनके लिए मात्र अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज, संवेदना और जीवन अनुभवों को शब्दों में संजोने का सतत प्रयास है। उन्होंने साहित्य को मनुष्य को विचारशील बनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाला माध्यम बताया। अपनी कृतियों के माध्यम से समाज की विविध अनुभूतियों, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास भी उन्होंने व्यक्त किया। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह और अधिक सार्थक हुआ है। उन्होंने इसे शहर के लिए गर्व का अवसर बताया। साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अशोक जैन ने कहा कि लेखन समाज का दर्पण है और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम भी। ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. माधुरी चौरसिया ने साहित्य को समाज को दिशा देने वाला सशक्त साधन बताया और लेखन को संस्कारों का संवाहक कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भीलवाड़ा के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेन्द्र गोपाल व्यास ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लेखिका की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कृतियां समाज को नई दृष्टि प्रदान करती हैं। समारोह का प्रभावी संचालन प्रख्यात साहित्यकार प्रमोद रामावत ‘प्रमोद’ ने अपनी सहज शैली में किया। उन्होंने लेखिका की रचनात्मक यात्रा एवं कृतियों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। दोनों पुस्तकों की समीक्षा प्रोफेसर डॉ. संजय जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में लेखिका एवं उपस्थित अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समीक्षा लेखन करने वाले तथा वरिष्ठ समाजजनों का भी मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। अंत में लेखिका के ज्येष्ठ पुत्र धीरेन्द्र व्यास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की उपस्थिति ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। नगर समस्या सुझाव ग्रुप एवं व्यास परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में बड़ी संख्या में एनएसएसजी सदस्य, चिकित्सकगण, साहित्य प्रेमी एवं समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी का प्रेस नोट विवेक खण्डेलवाल ने जारी किया।
और खबरे
नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
March 14, 2026 04:54 PM
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM
राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….
March 14, 2026 04:00 PM
प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....
March 14, 2026 03:14 PM
मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....
March 14, 2026 02:44 PM
गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...
March 14, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 02:33 PM
स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 02:32 PM
भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...
March 14, 2026 02:29 PM
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....
March 14, 2026 02:26 PM
गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 14, 2026 02:24 PM
नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
March 14, 2026 02:22 PM
जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....
March 14, 2026 02:20 PM
स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...
March 14, 2026 02:14 PM
वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...
March 14, 2026 01:26 PM
ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 01:22 PM