डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....
Updated : March 02, 2026 02:34 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील और जिम्मेदार कार्यवाही ने स्कूल बस एवं बाइक की टक्कर में घायल हुए तीन व्यक्तियों, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल थी, को समय पर उपचार दिलाकर उनकी जान बचाई। इस आपात स्थिति में डायल-112 टीम ने जिस सजगता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सराहनीय मिसाल है। 28 फरवरी को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना हो गई है, जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एफआरव्ही को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवान मौके पर शीघ्र पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना में बाइक चालक सहित एक मासूम बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे। जवानों ने बिना समय गंवाए तीनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से सुरक्षित रूप से शासकीय अस्पताल सुल्तानगंज पहुँचाया, जहाँ उनका तत्काल उपचार प्रारंभ कराया गया। डायल-112 जवानों की इस त्वरित, संवेदनशील और समर्पित कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे संभावित गंभीर परिस्थितियों को टाला जा सका। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना यह संदेश देती है कि मध्यप्रदेश पुलिस हर संकट की घड़ी में आमजन की सुरक्षा, सेवा और जीवन रक्षा के लिए सदैव सजग, तत्पर और समर्पित है।
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..
March 02, 2026 02:47 AM
डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....
March 02, 2026 02:34 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 02, 2026 02:29 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 02, 2026 02:28 AM
भाजपा मंडल रतनगढ़ - डीकेन की नवीन कार्यकारिणी का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह...
March 01, 2026 05:47 PM
नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों का खंडन किया, कहा- शहर में कोई गैंग नहीं, डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...
March 01, 2026 04:15 PM
मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....
March 01, 2026 04:03 PM
आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...
March 01, 2026 03:40 PM
श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..
March 01, 2026 03:29 PM
नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....
March 01, 2026 03:27 PM
3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:22 PM
अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...
March 01, 2026 03:20 PM
मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 01, 2026 03:15 PM
विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...
March 01, 2026 03:12 PM
नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...
March 01, 2026 03:10 PM
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...
March 01, 2026 03:07 PM
एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...
March 01, 2026 03:03 PM
शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...
March 01, 2026 03:00 PM
त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...
March 01, 2026 02:58 PM