FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..

  Updated : March 02, 2026 02:47 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में विगत 05 दिनों में अवैध पशु परिवहन, गौवंश तस्करी के प्रकरणों में सघन एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त अवधि में विभिन्न जिलों में की गई कार्यवाही के दौरान 241 गौवंश एवं अन्य पशुओं को मुक्त किया गया तथा 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम, 01 कंटेनर, 07 पिकअप वाहन एवं 01 अशोक लीलैंड वाहन जप्त किए गए है।
श्योपुर - थाना बरगवां क्षेत्र में दर्ज चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 भैंसों को बरामद किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 86 हजार रुपए है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से पशुओं का पता लगाया गया। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
पन्ना - थाना अजयगढ़ क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 07 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 नग पशु मुक्त कराए गए। परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम एवं 03 पिकअप वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
खरगोन - जिले के दो अलग -अलग थानों में अवैध गौवंश परिवहन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने 08 गौवंश को मुक्त कराते हुए 02 पिकअप वाहन जप्त किए ।
सतना - थाना चित्रकूट पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए एक कंटेनर एवं 01 पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन से ले जा रहे 71 नग भैंस एवं पड़वा को मुक्त कराया गया। मौके से 08 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन संबंधी धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
सिवनी - थाना धूमा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ले जाए जा रहे 07 गौवंश को मुक्त कराया। इस दौरान 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन जप्त किया गया।
बुरहानपुर - थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अवैध गौवंश परिवहन में संलिप्त वाहन को पकड़ा गया। पुलिस ने 09 नग गौवंश को मुक्त कराते हुए परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंपनी का वाहन जप्त किया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखते हुए कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम थाने में दे सकते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..

March 02, 2026 02:47 AM

डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....

March 02, 2026 02:34 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 02, 2026 02:29 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 02, 2026 02:28 AM

भाजपा मंडल रतनगढ़ - डीकेन की नवीन कार्यकारिणी का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह...

March 01, 2026 05:47 PM

नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों का खंडन किया, कहा- शहर में कोई गैंग नहीं, डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई...

March 01, 2026 04:15 PM

मध्यप्रदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर दो दिन की छुट्टी....

March 01, 2026 04:03 PM

आगामी होने वाले नवरात्र मेले को लेकर भादवा माता नवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न...

March 01, 2026 03:40 PM

श्याम निशान यात्रा का रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन अभिभावक कल्याण संघ ने किया भावभीना स्वागत..

March 01, 2026 03:29 PM

नीमच की प्राचीन, प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक होली दानागली–कुम्हारा गली चौराहे की अनूठी परम्परा, 60 वर्षों से एक ही विद्वान कर रहे हैं ध्वज स्थापना....

March 01, 2026 03:27 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:22 PM

अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन...

March 01, 2026 03:20 PM

मोटरसाईकिल से अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 01, 2026 03:15 PM

विधायक परिहार ने विधानसभा में जीरन सर्किट हाउस, जेतपुरा ओवरब्रिज सहित सडकों निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई...

March 01, 2026 03:12 PM

नीमच जिले में प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा...

March 01, 2026 03:10 PM

रतलाम रेलवे स्टेशन पर एन.एफ.आर. के अंतर्गत विकसित लक्स्यो प्लाजा मिनी मॉल शुरू...

March 01, 2026 03:07 PM

एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल द्वारा सबसे अधिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग...

March 01, 2026 03:03 PM

शत्रुंजय गिरिराज की संगीतमय भाव यात्रा व सिद्धाचलआदिनाथ पूजा में उमड़े समाज जन, अनेक जोड़ों ने सहभागिता निभाई...

March 01, 2026 03:00 PM

त्यौहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील...

March 01, 2026 02:58 PM