आज से पुराने नगर परिषद कार्यालय में लगेगा न्यायालय, कोर्ट भवन का हुआ स्थानांतरण....
Updated : March 02, 2026 08:06 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
प्रशासनिक
रामपुरा :- नगर में स्थित सिविल न्यायालय अब बड़े भवन मे संचालित होगा।नगर परिषद के पुराने भवन को कोर्ट के रूप में विकसित किया गया है। यह भवन पहले से बड़ा है और यहां कक्ष के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी हैै। सोमवार को न्यायालय इस भवन में स्थानांतरित हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह जी राजपूत ने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश मनासा आशुतोष जी यादव व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 रौनक जी पाटीदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर अधिवक्ता संद्य अध्यक्ष राधेश्याम सारु रामचंद्र करेल सम्राट दीक्षित अनवर खान तरुण गाँग मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। सिविल न्यायालय का नए भवन में स्थानांतरण के बाद नए भवन में नागरिको, अधिवक्ताओं, परिवादियों सहित अन्य सेवाओं और अधिक सुविधाऐ मिलेगी, वही कार्य में आसानी होगी। जानकारी के अनुसार नगर मे लिंक कोर्ट के रूप मे स्वीकृत हुआ न्यायालय वर्तमान मे सिविल न्यायालय है, जो प्रारंभिक रूप से राजस्व विभाग के बस स्टैंड स्थित कार्यालय में मे संचालित हो रहा था, लेकिन कोर्ट के नियमित होने के बाद कार्यों मे वृद्धि होने वाले बड़े भवन की आवश्यकता होना लगी।यही कारण है कि कोर्ट को बस स्टैंड स्थित भवन से नगर परिषद के पुराने भवन में स्थानांतरित किया गया।
कोर्ट के रूप तैयार किया पुराना भवन - पूर्व मे इस भवन मे नगर परिषद कार्यालय का कार्य किया जाता था। नवीन नगर परिषद कार्यालय बनने के बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस भवन मे खाली कर दिया गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भवन में दुरूस्त कराकर कोर्ट के रूप मे तैयार किया। इसके साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के चेंबर का निर्माण किया गया। प्रतीक्षा कक्ष, अधिवक्ता, परिवादियों के लिए स्थान सहित अन्य व्यवस्था इस भवन मे की गई।
इनका कहना - कोर्ट का दूसरे भवन मे स्थानांतरण किया गया है। पहले भवन की अपेक्षा परिसर बड़ा होने के चलते परिवादी एवं अधिवक्ताओं को सुहुलियत होगी - राधेश्याम सारु अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रामपुरा।
और खबरे
जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:20 AM
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:17 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:15 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना, लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट....
March 02, 2026 10:14 AM
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:08 AM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:05 AM
नपा उपाध्यक्ष श्रीमती परमाल ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:04 AM
होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....
March 02, 2026 09:57 AM
त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने रामपुरा में पुलिस प्रशासन सड़कों पर, पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाल नागरिकों से सहयोग की अपील....
March 02, 2026 09:28 AM
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:08 AM
क्रेटा कार से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:07 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की सफलता, CEIR पोर्टल से ₹2.5 लाख कीमत के 11 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सुपुर्द...
March 02, 2026 08:22 AM
आज से पुराने नगर परिषद कार्यालय में लगेगा न्यायालय, कोर्ट भवन का हुआ स्थानांतरण....
March 02, 2026 08:06 AM
समाज, संवेदना और जीवन मूल्यों का सशक्त माध्यम है साहित्य - रेणुका व्यास, आख्यायिका एवं दृष्टि पथ पुस्तक का विमोचन सम्पन्न...
March 02, 2026 06:39 AM
होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर सैलाना एसडीएम,थाना प्रभारी ने वार्ड में जा कर ली सद्भावना बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
March 02, 2026 04:28 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार, विगत 5 दिनो में विभिन्न जिलों से 241 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त, 19 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही..
March 02, 2026 02:47 AM
डायल 112 हीरोज, त्वरित कार्रवाई से बचीं तीन ज़िंदगियाँ, घायल बच्ची सहित बाइक सवारों को समय पर मिला उपचार....
March 02, 2026 02:34 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 02, 2026 02:29 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 02, 2026 02:28 AM