एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...
Updated : March 02, 2026 11:46 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मन्दसौर :- कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह टेस्टेड एवं वेरीफाइड तथा सुरक्षित वैक्सीन है और स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 वर्ष की बालिकाएं अपने माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन संक्रमण से होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है और समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ऐसी बालिकाएं पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा - जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल अस्पताल भानपुरा एवं गरोठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़, नगरी, शामगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, धुंधड़का तथा नारायणगढ़ में एचपीवी टीका उपलब्ध है। इन सभी केंद्रों पर शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 6 मार्च से चलेगा विशेष वाहन चेकिंग अभियान - बैठक के दौरान कलेक्टर ने परिवहन विभाग को जिले में संचालित अनफिट एवं बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 6 मार्च से जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, बीमा, पंजीयन, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरसों पंजीयन एवं खरीदी कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए कलेक्टर ने राजस्व वसूली के लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
और खबरे
सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….
March 02, 2026 01:15 PM
होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...
March 02, 2026 01:02 PM
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन का उत्सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्ठ का उपयोग करें....
March 02, 2026 12:59 PM
होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...
March 02, 2026 12:21 PM
महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...
March 02, 2026 12:01 PM
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....
March 02, 2026 11:50 AM
एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...
March 02, 2026 11:46 AM
चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....
March 02, 2026 10:53 AM
एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...
March 02, 2026 10:21 AM
जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:20 AM
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:17 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:15 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना, लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट....
March 02, 2026 10:14 AM
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:08 AM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:05 AM
नपा उपाध्यक्ष श्रीमती परमाल ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:04 AM
होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....
March 02, 2026 09:57 AM
त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने रामपुरा में पुलिस प्रशासन सड़कों पर, पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाल नागरिकों से सहयोग की अपील....
March 02, 2026 09:28 AM
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:08 AM