सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....
Updated : March 02, 2026 11:50 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मन्दसौर :- कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में प्रधानमंत्री राहत योजना (सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों एवं सरकारी तथा निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही बिना विलंब प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया जाए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी श्री बघेल, निजी अस्पताल के प्रबंधक, सीएमएचओ, सिविल सर्जन मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर जनहानि को रोकना है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल स्टेबलाइजेशन उपचार प्रदान किया जाए। सामान्य स्थिति में अधिकतम 24 घंटे तथा गंभीर स्थिति में अधिकतम 48 घंटे तक आवश्यक उपचार दिया जाएगा। सड़क दुर्घटना पीड़ित, राहगीर अथवा दुर्घटना स्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति 112 नंबर डायल कर एम्बुलेंस सहायता प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अस्पतालों से जुड़ी सभी एम्बुलेंस सेवाओं को योजना की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। जिला अस्पताल में तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक आईटी एक्सपर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के eDAR (ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्लेटफॉर्म को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से दुर्घटना की सूचना, अस्पताल में भर्ती, पुलिस सत्यापन, उपचार तथा भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होगी। अस्पतालों को उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना कोष के माध्यम से की जाएगी। बीमित वाहनों के मामलों में भुगतान बीमा कंपनियों के अंशदान से तथा बिना बीमा या हिट एंड रन मामलों में भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी निजी अस्पतालों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन कराएं, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
और खबरे
सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….
March 02, 2026 01:15 PM
होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...
March 02, 2026 01:02 PM
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन का उत्सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्ठ का उपयोग करें....
March 02, 2026 12:59 PM
होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...
March 02, 2026 12:21 PM
महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...
March 02, 2026 12:01 PM
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....
March 02, 2026 11:50 AM
एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...
March 02, 2026 11:46 AM
चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....
March 02, 2026 10:53 AM
एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...
March 02, 2026 10:21 AM
जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:20 AM
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:17 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:15 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना, लोक देवता भीलट देव के आंगन नागलवाड़ी में है पहली कृषि कैबिनेट....
March 02, 2026 10:14 AM
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं...
March 02, 2026 10:08 AM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दी होली की शुभकामनाएं....
March 02, 2026 10:05 AM
नपा उपाध्यक्ष श्रीमती परमाल ने दी होली पर्व की बधाई...
March 02, 2026 10:04 AM
होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत....
March 02, 2026 09:57 AM
त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने रामपुरा में पुलिस प्रशासन सड़कों पर, पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाल नागरिकों से सहयोग की अपील....
March 02, 2026 09:28 AM
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
March 02, 2026 09:08 AM