FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

होलिका दहन और बडकुल्ले,शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन...

  Updated : March 02, 2026 03:49 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- सोमवार को चौवदस तिथि के साथ -साथ ग्रहण और भद्रा काल का साया के कारण पहले चरण वाले मुहूर्त में होलिका दहन सायं 6:38 से रात्रि 8:52 बजे वाले शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ किया गया। अंचल भर में होलिका दहन पर रंग गुलाल खेलने व अन्य विविध रस्मों के साथ ही पुरानी परंपरानुसार भारतीय संस्कृति आज भी संजोए हुए है। बालक बालिकाओं द्वारा होली दहन के ईधन के रूप में गाय के गोबर के बडकुल्ले (कडूल्ला) बनाना भी प्रमुख प्राचीन परंपरा है। होली आगमन के एक माह पूर्व से ही बालक बालिकाओं द्वारा इन बडकुल्लों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती है।बडकुल्लो को बनाने में गाय का गोबर, कंडे और लकड़ी की राख व पानी एकत्रित करके विभिन्न आकृतियों में बनाया जाता है उनके निर्माण में कोई बालक गोबर एकत्रित करके लाता है तो कोई उसमें कुमकुम डालता है तो कोई उसमें राख बिखेरता है कोई बडकुल्लों का जमीन पर विविधता के लिए हुए बडकुल्लें गोल, कुत्ते की जीभ, नारियल,पीपल के पत्ते के प्रसिद्ध होली व्यंजन के आकार में बनाए जाते हैं।इन विविधता के निर्माण के समय उनके मध्य भाग में छेद अवश्य कर दिया जाता है ताकि रस्सी में पिरोया जाकर इनकी माला बनाई जा सके। बड़कुल्ले बनाने की होड़ में छोटे-छोटे बालक बालिकाओं द्वारा यह निर्माण प्रक्रिया सामूहिक रूप से संपादित की जाती है। बड़कुल्ले बनाने के बाद धूप में सुखाया जाता है, सूखने के पश्चात एक लंबी रस्सी में बिल्कुल्ले को पिरोकर मालाएं तैयार की जाती है। होलिका दहन की संध्या आते ही बालक -बालिकाओं के झुंड के झुंड इन मालाओं को लेकर आनंदित होते हुए होली परिसर स्थल पहुंचते हैं जहां इन बिलकुल्लों की मालाओं को होलिका पर चढ़ा दिया जाता है। होलिका दहन के पूर्व गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा होलीका का विधि- विधान पूर्वक पूजन के बाद दहन किया जाता है। होली दहन के एक अन्य परंपरा में जलती होली का कोई व्यक्ति द्वारा दंड को थामा जाता है, और उसे ठंडा करने के उद्धैश्य से पानी वाले कुआं, बावड़ी में डाला जाता है जब वह पानी में डालने जाता है तो उसे वहां से उपस्थित लोग होली का ले जाने वाले व्यक्ति को गुरुकुल्ले कंडे आदि से मारकर उसके प्रयास को सफल करते हैं। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस थाना जीरन थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ स्वयं होलिका दहन स्थलों पर सर्चिंग करते जायजा लेते रहे, और जहां -जहां होलिका दहन किया गया वहां पूरी तरह से मुस्तैद दिखें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगर परिषद में 83 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दुकानों के अनियमित आवंटन से शासन को भारी नुकसान, अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ समेत 23 के खिलाफ मामला दर्ज....

March 02, 2026 05:57 PM

विधानसभा के तारांकित प्रश्न एवम शून्यकाल में श्री परिहार ने उठाया अशुद्ध पानी से निर्मित आईस्क्रीम और एक्स्पायर पैकेज्ड फूड का मामला, नीमच जिला जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई विधायक परिहार ने.....

March 02, 2026 05:51 PM

पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरवानिया महाराज में पांच स्थानों पर हुआ होलिका दहन, लोगों में दिखा उल्लास....

March 02, 2026 05:32 PM

अवैध रुप से खुले मे चल रहे गैस रिफिलींग करने वाल व्यक्ति के विरुध्द कार्यवाही आरोपी के कब्जे से जप्त की गई गैंस की टंकीया एवं अन्य सामग्री...

March 02, 2026 03:59 PM

MD ड्रग्स मामले मे फरार ईनामी आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल व ईश्वर पुलिस गिरफ्तार...

March 02, 2026 03:58 PM

नीमच जिले में ग्राम पंचायतों में गौ काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया, स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान में जिले वासियों ने की सहभागिता...

March 02, 2026 03:55 PM

होलिका दहन और बडकुल्ले,शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन...

March 02, 2026 03:49 PM

संगम विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम अखिल भारतीय विश्व विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी...

March 02, 2026 01:44 PM

सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….

March 02, 2026 01:15 PM

होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...

March 02, 2026 01:02 PM

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्‍ठ आधारित होलिका दहन का उत्‍सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्‍ठ का उपयोग करें....

March 02, 2026 12:59 PM

होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...

March 02, 2026 12:21 PM

महत्वपूर्ण फैसले में आरोपी कुलदीप वर्मा को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड...

March 02, 2026 12:01 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार, कलेक्टर, पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा....

March 02, 2026 11:50 AM

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम - कलेक्टर, 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील...

March 02, 2026 11:46 AM

चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, बुधवार से पुनः होंगे दर्शन....

March 02, 2026 10:53 AM

एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया होली का उत्सव...

March 02, 2026 10:21 AM

जिले के जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं...

March 02, 2026 10:20 AM

कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी होली पर्व की बधाई...

March 02, 2026 10:17 AM