नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...
Updated : March 03, 2026 10:29 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- माननीय पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट टीम द्वारा थाना नीमच केंट के अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस में मुनीम आरोपी दिलखुश नागदा को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया 65 ग्राम सोना जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 02.03.2026 को फरियादी मनीष पिता बालकिशन सिंहल, उम्र 56 साल, निवासी तिलक मार्ग नीमच ने थाना नीमच केंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मैं म.न. 283 तिलक मार्ग नीमच का रहने वाला हूँ। मेरी “मंगलम ज्वेलर्स” के नाम से सोने-चाँदी खरीदने-बेचने की दुकान बोहरा गली के पास नीमच में है आज दिनांक 02/03/2026 को दिन 03.15 बजे के आसपास मेरी दुकान पर काम करने वाला दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया नीमच, जिसे मैंने एक सोने का डल्ला टंच कराने के लिये स्वास्तिक बुलियन के यहाँ भेजा था, टंच कराने के बाद लगभग 65 ग्राम शुद्ध सोना लेकर वापस दुकान आ रहा था। सोना उसने अपनी जेब में रखना बताया। दुकान पर वापस आते समय डॉक्टर फजल रहमान की गली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिलखुश नागदा की पेंट की जेब में रखा 65 ग्राम टंच किया हुआ सोना निकालकर चोरी कर लिया और भाग गया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नीमच शहर में दिन दहाड़े हुई सोने की चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच की टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये। दौरान विवेचना गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर मुनीम दिलखुश को थाना तलब कर मनोवैज्ञानिक ढंग, तकनीकी साक्ष्य एवं हिकमत अमली से पूछताछ की गई। पूछताछ में दिलखुश नागदा द्वारा उक्त घटना मनगढ़ंत रचना स्वीकार करते हुए अपने सेठ द्वारा दिये गये सोने को गबन करने की नीयत से चोरी की झूठी कहानी गढ़ना तथा 65 ग्राम सोना घटनास्थल के पास छिपाना बताया। आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार कर न्यायोचित कार्यवाही करते हुए चोरी किया गया सोना विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
जप्त मशरूका - 65 ग्राम सोना, कीमत लगभग 12 लाख रुपये।
गिरफ्तार आरोपी - दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम विसलवास बामनिया, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच।
महत्वपूर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उनि दिवान सिंह, सउनि शिवलाल कलमी, प्रआर प्रदीप शिंदे प्रभारी सायबर सेल, आर. राहुल सोलंकी, आर. सोनेन्द्र राठौर, आर. मधुसूदन, आर. कुलदीप सिंह, आर. राजेश जाट, आर. दशरथ, आर. सुनील शर्मा, आर. प्रहलाद, आर. सर्वेश यादव, आर. आशुतोष मिश्रा, आर. चा. धीरेन्द्र ओझा का विशेष योगदान रहा।
नीमच में त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान - चंद घंटों में मामले का खुलासा करने पर सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी सहित पूरी टीम का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
और खबरे
नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
March 03, 2026 12:05 PM
चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...
March 03, 2026 11:55 AM
नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...
March 03, 2026 10:29 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....
March 03, 2026 09:40 AM
बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
March 03, 2026 06:00 AM
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….
March 03, 2026 03:18 AM
लाइफ ट्रैप-2, विभिन्न अपराधों में 290 आरोपी गिरफ्तार 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चला अभियान...
March 03, 2026 03:02 AM
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षा पर रिकॉर्ड बजट..
March 03, 2026 03:00 AM
सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
March 03, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 03, 2026 02:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 02:51 AM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत 5 व 6 मार्च को कुकडेश्वर व मनासा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन....
March 03, 2026 02:23 AM
नीमच के ए टू जेड कार सर्विस सेंटर पर गैस किट वाली वैन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी....
March 02, 2026 05:59 PM
नगर परिषद में 83 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दुकानों के अनियमित आवंटन से शासन को भारी नुकसान, अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ समेत 23 के खिलाफ मामला दर्ज....
March 02, 2026 05:57 PM
विधानसभा के तारांकित प्रश्न एवम शून्यकाल में श्री परिहार ने उठाया अशुद्ध पानी से निर्मित आईस्क्रीम और एक्स्पायर पैकेज्ड फूड का मामला, नीमच जिला जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई विधायक परिहार ने.....
March 02, 2026 05:51 PM
पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरवानिया महाराज में पांच स्थानों पर हुआ होलिका दहन, लोगों में दिखा उल्लास....
March 02, 2026 05:32 PM
अवैध रुप से खुले मे चल रहे गैस रिफिलींग करने वाल व्यक्ति के विरुध्द कार्यवाही आरोपी के कब्जे से जप्त की गई गैंस की टंकीया एवं अन्य सामग्री...
March 02, 2026 03:59 PM
MD ड्रग्स मामले मे फरार ईनामी आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल व ईश्वर पुलिस गिरफ्तार...
March 02, 2026 03:58 PM
नीमच जिले में ग्राम पंचायतों में गौ काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया, स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान में जिले वासियों ने की सहभागिता...
March 02, 2026 03:55 PM