मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षा पर रिकॉर्ड बजट..
Updated : March 03, 2026 03:00 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीते वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, संरक्षण तथा आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विभाग ने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। इसके साथ ही विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऐतिहासिक बजट प्रावधान भी सुनिश्चित किया है।
आंगनवाड़ी तंत्र का सशक्त विस्तार - प्रदेश में 453 एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत 97,882 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, जिनके माध्यम से लगभग 84 लाख हितग्राहियों को सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। आंगनवाड़ियों में जियो-फेंसिंग आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। प्रदेश कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की पारदर्शी ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर देश का पहला राज्य बना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के लिए 3,768 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पोषण अभियान में राष्ट्रीय पहचान - पोषण 2.0 के अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण, गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार और निगरानी हेतु पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से सभी आंगनवाड़ियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदेश में फेस मैचिंग प्रणाली लागू कर 94 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है, जिसमें देश में प्रथम स्थान पर है। पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत टेक होम राशन और गर्म पका भोजन योजना से 60 लाख से अधिक बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को लाभ मिल रहा है। पोषण आहार के लिए 1,150 करोड़ रुपये तथा पोषण अभियान हेतु 250 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
कुपोषण के विरुद्ध प्रभावी पहल - मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम” के माध्यम से वर्ष 2025 में पंजीकृत 7.37 लाख गंभीर कुपोषित बच्चों में से 3.71 लाख बच्चों को सामान्य पोषण स्तर पर लाया गया। झाबुआ जिले के “मोटी आई” नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ।
आंगनवाड़ी भवन निर्माण में तेजी - प्रदेश में 5,263 नए आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण प्रगति पर है। आगामी वर्षों में हजारों नए भवनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 38,900 आंगनवाड़ी भवनों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना भी प्रस्तावित है। भवन निर्माण, उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के लिए 459 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
जनजातीय क्षेत्रों में विशेष पहल - प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) में बैगा, भारिया और सहरिया समुदायों के लिए 704 विशेष आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 217 भवनों में से 150 पूर्ण कर देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना - मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना बन चुकी है। वर्तमान में 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की सहायता दी जा रही है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक 52,305 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बालिकाओं के भविष्य की मजबूत नींव है लाड़ली लक्ष्मी योजना - लाड़ली लक्ष्मी योजना” में अब तक 52.56 लाख बालिकाओं का पंजीयन हुआ है। योजना के लिए 1,801 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं, जिनमें लाखों नागरिकों की सहभागिता रही।
सुरक्षा और संरक्षण तंत्र सुदृढ़ - प्रदेश में 57 वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं तथा 8 नए केंद्रों की स्वीकृति मिली है। महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से इस वर्ष 1.43 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रदेश लगातार अग्रणी रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 386 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
कार्य स्थल और पुनर्वास सुविधाएँ - भोपाल और इंदौर में सखी निवास संचालित हैं, जबकि 8 नए वर्किंग वूमन हॉस्टल स्वीकृत किए गए हैं। शक्ति सदन, शौर्या दल योजना और समेकित बाल संरक्षण योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं एवं बच्चों को संरक्षण और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है।
महिला उद्यमिता को बढ़ावा - मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से हजारों स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता एवं ब्याज अनुदान प्रदान किया गया है।
ऐतिहासिक बजट प्रावधान - वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की मांग संख्या 55 अंतर्गत कुल 32,730 करोड़ 45 हजार रुपये (भारित छोड़कर) का बजट प्रावधान रखा गया है, जो प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और पोषण सुधार के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रही है। सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और पोषण सुधार के त्रिस्तरीय दृष्टिकोण ने प्रदेश को समावेशी विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया है।
और खबरे
लाइफ ट्रैप-2, विभिन्न अपराधों में 290 आरोपी गिरफ्तार 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चला अभियान...
March 03, 2026 03:02 AM
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षा पर रिकॉर्ड बजट..
March 03, 2026 03:00 AM
सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
March 03, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 03, 2026 02:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 02:51 AM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत 5 व 6 मार्च को कुकडेश्वर व मनासा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन....
March 03, 2026 02:23 AM
नीमच के ए टू जेड कार सर्विस सेंटर पर गैस किट वाली वैन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी....
March 02, 2026 05:59 PM
नगर परिषद में 83 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दुकानों के अनियमित आवंटन से शासन को भारी नुकसान, अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ समेत 23 के खिलाफ मामला दर्ज....
March 02, 2026 05:57 PM
विधानसभा के तारांकित प्रश्न एवम शून्यकाल में श्री परिहार ने उठाया अशुद्ध पानी से निर्मित आईस्क्रीम और एक्स्पायर पैकेज्ड फूड का मामला, नीमच जिला जीबीएस वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई विधायक परिहार ने.....
March 02, 2026 05:51 PM
पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरवानिया महाराज में पांच स्थानों पर हुआ होलिका दहन, लोगों में दिखा उल्लास....
March 02, 2026 05:32 PM
अवैध रुप से खुले मे चल रहे गैस रिफिलींग करने वाल व्यक्ति के विरुध्द कार्यवाही आरोपी के कब्जे से जप्त की गई गैंस की टंकीया एवं अन्य सामग्री...
March 02, 2026 03:59 PM
MD ड्रग्स मामले मे फरार ईनामी आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल व ईश्वर पुलिस गिरफ्तार...
March 02, 2026 03:58 PM
नीमच जिले में ग्राम पंचायतों में गौ काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया, स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान में जिले वासियों ने की सहभागिता...
March 02, 2026 03:55 PM
होलिका दहन और बडकुल्ले,शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन...
March 02, 2026 03:49 PM
संगम विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम अखिल भारतीय विश्व विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी...
March 02, 2026 01:44 PM
सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अफीम उपलब्ध कराने वाला भी बनाया गया आरोपी….
March 02, 2026 01:15 PM
होली पर कल 3 व 4 मार्च को अवकाश...
March 02, 2026 01:02 PM
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन का उत्सव मनाए, होलिका दहन में उपलों एवं गोकाष्ठ का उपयोग करें....
March 02, 2026 12:59 PM
होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान पर्वों को लेकर नीमच पुलिस का व्यापक सुरक्षा प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, होटल-लॉज व ढाबों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी...
March 02, 2026 12:21 PM