बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..
Updated : March 03, 2026 03:18 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में मुख्य आरोपी, शरण देने वाले सहित अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरारी एवं शरण देने में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, बोलेरो एवं वेन्यू कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में दिंनाक 01.06.2025 की रात्रि को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया, जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के पश्चात अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने हेतु जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण की घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट सहित घटना कारित करने वाले एवं आरोपियों की फरारी में सहयोग कर साश्यपूर्वक संश्रय देने वालो सहित कुल 25 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में शेष रहे मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा व अन्य की तलाश हेतु एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के सुपरविजन में उक्त प्रकरण में वांछित मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर वगैरा की तलाश हेतु तुलसीराम प्रजापति पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा फरार मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की तलाश हेतु तकनिकी आधार एवं ह्यूमन इंटेलीजेंस का प्रयोग करते हुऐ वांछित आरोपी के संबंध में सूचना संकलित कर ऋषभदेव उदयपुर पहुँच कर मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की तलाश की गई परन्तु आरोपी भैरू गुर्जर मौका पाकर कैलाश चन्द्र जाट के सहयोग से फरार हो गया. मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की फरारी में साशयपूर्वक सहयोग करने वाले लादूलाल पुत्र बालूराम गुर्जर निवासी दौलाजी का खेड़ा थाना गंगरार एवं किशनलाल पुत्र फूलचन्द गुर्जर निवासी मोती बुकन का खेड़ा थाना गंगरार चित्तौड़गढ़ को ऋषभदेव उदयपुर से डिटेन किया गया एवं मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर को ऋषभदेव से फरार करने वाले कैलाश चन्द्र पुत्र भैरूलाल जाट निवासी रूपाहेली थाना सदर भीलवाड़ा को रूपाहेली से डिटेन कर पूछताछ की गई, उक्त तीनो को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त भैरू गुर्जर द्वारा फरारी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, लादूलाल गुर्जर व किशनलाल गुर्जर द्वारा फारारी में सहयोग में प्रयुक्त बोलेरो कार एवं मुख्य अभि. भैरू गुर्जर को ऋषभदेव से गंगरार तक फरार कर साशयपूर्वक सहयोग कर संश्रय देने वाले कैलाश चन्द्र जाट द्वारा फरारी में प्रयुक्त वेन्यू कार को जब्त किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी कैलाश चन्द्र जाट, लादूलाल गुर्जर एवं किशनलाल गुर्जर से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी फरार अपराधी की मदद करने वालो के विरूद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।
और खबरे
सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:26 PM
जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:22 PM
रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...
March 03, 2026 03:19 PM
बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..
March 03, 2026 03:18 PM
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...
March 03, 2026 03:06 PM
होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....
March 03, 2026 01:26 PM
नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
March 03, 2026 12:05 PM
चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...
March 03, 2026 11:55 AM
नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...
March 03, 2026 10:29 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....
March 03, 2026 09:40 AM
बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
March 03, 2026 06:00 AM
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….
March 03, 2026 03:18 AM
लाइफ ट्रैप-2, विभिन्न अपराधों में 290 आरोपी गिरफ्तार 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चला अभियान...
March 03, 2026 03:02 AM
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षा पर रिकॉर्ड बजट..
March 03, 2026 03:00 AM
सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
March 03, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 03, 2026 02:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 02:51 AM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत 5 व 6 मार्च को कुकडेश्वर व मनासा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन....
March 03, 2026 02:23 AM
नीमच के ए टू जेड कार सर्विस सेंटर पर गैस किट वाली वैन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी....
March 02, 2026 05:59 PM