FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : March 03, 2026 03:22 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- मण्डफिया थाना सर्कल में सरहद गीदाखेडा के सरकारी पडत भूमि में जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का पर्दाफाश करते हुए मंडफिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को रात्री करीब 09.00 बजे पुलिस थाना मण्डफिया सर्कल के सरहद गीदाखेडा में खटीकों का खेडा बस्ती के पिछे सरकारी पडत भूमि में जंगली जानवरों को पकडने वालें बडे पिंजरें में मृत गाय का शव पडा मिलने की सुचना प्राप्त हुई। सूचना पर होलिका दहन ड्यूटीयों में गया पुलिस जाप्ता सीधा घटनास्थल खटीकों का खेडा बस्ती के पिछे सरकारी पडत भूमि पर पहुंचें एवं मौके की स्थिति का आंकलन कर उच्चाधिकारीयों को घटना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कुछ ही समय में घटनास्थल पर काफी लोग एकत्रित होकर तुरन्त घटना का पर्दाफाश करने के लिए कहने लगे। एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सैन पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना मंडफिया से 02 टीमे बनाकर मौके से घटना का पर्दाफाश करने के लिए रवाना किया गया। जिस पर दोनों टीमों द्वारा कस्बा चिकारडा से कस्बा मण्डफिया रोड पर स्थित करीब 40-50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध पिकअप वाहन एवं व्यक्तियों के पहचान की गई। जिस पर टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर त्वरित दबिशें दी जाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों 25 वर्षीय पवन हरिजन उर्फ कालु हरिजन पुत्र नारायण हरिजन निवासी हरिजन बस्ती, सूरखण्ड रोड, भादसौडा थाना भादसौडा व 29 वर्षीय विकाश हरिजन पुत्र ओमप्रकाश हरिजन निवासी सरगावं थाना गंगापुर जिला भीलवाडा हाल किराया का मकान शीतला माता चौक, चंदेरिया थाना चंदेरिया जिला चितौडगढ को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को डिटेन किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों व्यक्तियों से वैज्ञानिक दृष्टि से एवं गहनता से पुछताछ की गई तो घटना का पर्दाफाश किया गया। मामले में गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ करने पर ज्ञात आया कि कुल 4-5 व्यक्ति योजना बनाकर घने जंगलों में सरकारी पडत जमीनों पर लोहे के बडे पिंजरा लगाकर एक तरफ का फाटक खोलकर उसे रस्सी बांधकर करीब 150-200 मीटर तक जमीन पर रस्सी बिछाकर पिंजरे में मृत मवेशी, अनाज एवं अपशिष्ट खाना डालकर पिंजरें की निगरानी तथा जंगली जानवरों के पिंजरें में प्रवेश होने की निगरानी के लिए पास ही पेडों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर सतत निगरानी रखी जाती है। चूंकि जंगली जानवरी मृत मवेशी एवं अपशिष्ट खाने की गंध से तुरन्त प्रभाव से आकर्षित होकर पिंजरें में प्रवेश करते है। उसके बाद जैसे ही जंगली जानवर उपरोक्त पिंजरें में प्रवेश होते ही सीसीटीवी कैमरें पर प्राप्त नोटिफिकेशन से रस्सी को खींचकर पिंजरें को बन्द कर जंगली जानवरों को अवैध रूप से पकडना पाया गया है। मामले की घटना को योजनाबद्ध तरीके से कुल 04-05 व्यक्तियों ने अंजाम दिया तथा दो वाहन पिकअप एवं मोटरसाईकिल का इस्तेमाल किया गया। उपरोक्त डिटेनशुदा व्यक्तियों ने इस स्थान को चुनने के पिछे यह कारण रहा कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर मण्डल मण्डफिया का डम्प यार्ड एवं बच्चा हुआ खाना घटना के पास ही रोज डाला जाने से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाये जाने से इस स्थान का चयन किया गया। डिटेनशुदा व्यक्तियों ने घटना के करीब 03-04 दिन पहले घटनास्थल के पास स्थित शीशम के पेड पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर दो दिन तक लगातार निगरानी रखी गई एवं सीसीटीवी कैमरें की निगरानी से उपरोक्त सभी 04-05 व्यक्तियों ने पाया कि यहां काफी सारे जंगली जानवर डम्प यार्ड एवं बच्चा हुआ खाना को खाने के लिए लगातार आते है जिस पर सभी ने योजना बनाकर 01 मार्च को दोपहर करीब 02 बजे लोहे के पिंजरें को लाकर उक्त जंगल में लगाया एवं अन्यत्र स्थान से मृत गाय का शव पिकअप गाडी से लाकर उपरोक्त लोहे के पिंजरें में डाला गया। उसके बाद एक मोटरसाईकिल से अपशिष्ट खाना लाकर पिंजरें में डाला गया। उसके बाद सभी व्यक्तियों द्वारा लगे सीसीटीवी कैमरे के नोटिफिकेशन के आधार पर जंगली जानवरों के प्रवेश होते ही रस्सी खींचकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करना पाया गया है।
मण्डफिया थाना पुलिस टीम - थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सैन पु.नि., एएसआई विश्राम, कालुसिंह, हैड कानि. नारायण लाल, मुकेश गजराज, महेन्द्र कुमार, कुलदीप व विकास।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....

March 03, 2026 03:37 PM

सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:26 PM

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:22 PM

रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

March 03, 2026 03:19 PM

बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..

March 03, 2026 03:18 PM

खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...

March 03, 2026 03:06 PM

होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....

March 03, 2026 01:26 PM

नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित

March 03, 2026 12:05 PM

चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...

March 03, 2026 11:55 AM

नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...

March 03, 2026 10:29 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....

March 03, 2026 09:40 AM

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

March 03, 2026 06:00 AM

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….

March 03, 2026 03:18 AM

लाइफ ट्रैप-2, विभिन्न अपराधों में 290 आरोपी गिरफ्तार 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चला अभियान...

March 03, 2026 03:02 AM

मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षा पर रिकॉर्ड बजट..

March 03, 2026 03:00 AM

सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न...

March 03, 2026 02:57 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 03, 2026 02:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 03, 2026 02:51 AM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत 5 व 6 मार्च को कुकडेश्वर व मनासा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन....

March 03, 2026 02:23 AM