FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, बेटी है तो कल है बेटी अपनी होती है कभी पराया नहीं होती - गुरुदेव सरकार...

  Updated : January 07, 2026 12:13 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- बेटियां पराई नहीं होती है, अपनी होती है। बेटी है तो कल है। बेटियां दो घरों को खुशियों की सौगात देती है फिर भी बेटी को पराया धन कहते हैं ,बेटा भाग्य से होता है बेटियां सौभाग्य से होती है। अनेक जन्मों के पुण्य के बाद बेटी का जन्म परिवार में होता है। संसार में पिता हर दुःख सुख को सहन कर सकता है लेकिन बेटी की विदाई को सहन नहीं कर पाता। बेटियां क्यों पराई होती है हमें आत्म चिंतन करना चाहिए।यह बात समीप वृती ग्राम जमुनिया खुर्द में सोनगरा (राजपुत) परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में अंबाजी धाम निपानिया जिला मंदसौर के परम पूज्य गुरुदेव सरकार ने कहीं। वे समीपवृती ग्राम जमुनिया खुर्द में सोनगरा राजपूत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई पर माता-पिता परिवारजन और पड़ोसी भी रोते हैं। सभी आशीर्वाद देते हैं कि बेटी सदा खुश रहें। जिस प्रकार बेटी की विदाई होती है ठीक उसी प्रकार श्रीमद् देवी भागवत की विदाई होती है। भागवत श्रवण कर अच्छी बातों को जीवन में आत्मसात करें तो जीवन का कल्याण हो सकता है। शस्त्र के घाव भर सकते हैं लेकिन मन के घाव नहीं भरते है इसलिए मन में कभी भी किसी के प्रति बुरे भाव नहीं रखना चाहिए। दशा माता का व्रत रखकर सच्चे भाव से पूजा अर्चना करते हैं तो हमारे कष्ट दूर होते और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। कथा में संकल्प लेकर एक बुराई को त्याग करना चाहिए तभी कथा श्रवण करना सार्थक सिद्ध होती है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
21 मातृशक्ति ने लिया शाकाहार का संकल्प - इस अवसर पर सोनगरा राजपूत परिवार की 21 मातृशक्ति महिलाओं ने जीवन पर्यंत मांसाहार त्याग व्यसन‌ मुक्त शाकाहार जीवन का संकल्प लिया।
श्रीमद् देवी भागवत सुवाखेड़ा में 9को - अंबाजी धाम निपानिया जिला मंदसौर के परम पूज्य गुरुदेव सरकार के श्री मुख सेश्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा 9 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन जावद तहसील के ग्राम सुवाखेड़ा में प्रवाहित होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...

January 08, 2026 04:17 PM

बरडिया जागीर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन....

January 08, 2026 04:15 PM

सभी विभाग किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने पर विशेष फोकस कर कार्य करें, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा...

January 08, 2026 04:14 PM

ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है, VB-G RAM G अधिनियम, 2025 - सुश्री भूरिया.....

January 08, 2026 04:14 PM

युवा दिवस पर नीमच जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार, सांदीपनि विद्यालय नीमच में होगा जिला स्‍तरीय कार्यक्रम....

January 08, 2026 04:13 PM

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) में योगेश दाधीच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पर शिक्षाजगत में हर्ष...

January 08, 2026 03:49 PM

नीमच में यातायात विभाग ने वाहनों पर लगाई रेडियम पट्टी, दुर्घटना रोकने को चलाया अभियान....

January 08, 2026 03:46 PM

महाभारत के नहीं बल्कि,रामायण के भाईयों की तरह रहना चाहिए - बालव्यास अंशिका देवी....

January 08, 2026 03:40 PM

सैलाना में फव्वारे निर्माण पर ठंडा पड़ा प्रोजेक्ट, विधायक डोडियार ने कलेक्टर को पत्र लिखा, तत्काल निर्देश की मांग...

January 08, 2026 02:01 PM

श्री मद्भागवत संसार के भय से मुक्ति दिलाती है - सोमनाथ शर्मा, तेज शीत लहर के बावजूद श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु.…

January 08, 2026 01:58 PM

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....

January 08, 2026 01:53 PM

24 तीर्थंकर समान 24 महात्माओं की पावन निश्रा में, चीताखेड़ा से रंभावली तीर्थ तक निकला चतुर्विध संघ....

January 08, 2026 01:48 PM

आप माता पिता को दुखी करके दुनिया में खुश रहना चाहते हैं तो यह कोरी कल्पना मात्र है - अनंत राम महाराज...

January 08, 2026 01:45 PM

सैलाना स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस लापता, पार्षद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई शिकायत, आपातकालीन सेवाओं पर संकट...

January 08, 2026 01:06 PM

कड़ाके की ठंड में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, चौपाटी पर पहुंच फास्ट फूड वालों को दिए डस्टबिन रखने के निर्देश...

January 08, 2026 01:02 PM

मोटर साईकिल पर 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

January 08, 2026 12:59 PM

पिकअप वाहन से 750 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

January 08, 2026 12:58 PM

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में एसएमसी–एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न...

January 08, 2026 12:56 PM

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बावल में आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम, हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन....

January 08, 2026 10:51 AM