स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...
Updated : January 08, 2026 04:17 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
खेल
नीमच। नीमच में स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में पांच दिवसीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का 9 जनवरी को समापन होगा। शुक्रवार को लायंस डेन गोमाबाई रोड पर फाइनल मैच इंदौर, धार और उज्जैन के खिलाडियों के बीच खेला जाएगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 135 खिलाडियों ने भाग लिया। बैंडमिंटन खेल में भी नीमच ने अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी नीमच से निकल रहे हैं। गुरूवार को सेमिफाइनल मैच के समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पहुंचे और खिलाडियों की हौसला अफजाई की। जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूल अशोक अरोरा गंगागनर के नेतृत्व और जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में हर साल बैंडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस वर्ष भी पांच जनवरी 2026 को प्रतियोगिता का आगाज हुआ। गुरूवार को मिश्रित युगल मोहम्मद शेख एमपीबीए शिवानी चौधरी धार ने आयु सुलेरे एवं सेरेना कोरी जबलपुर को 21-8, 21-18 से यश रायकवार धार भूमिका वर्मा उज्जैन ने भुवन चंद्र कोटिकला इश्वि नायडू जबलपुर को 21- 13 21- 18 से, पुरुष एकल मे गौरव परमार इंदौर ने कबीर वर्मा धार को 22-20 21-17 से, अमित राठौर धार ने अनिकेत परदेसी इंदौर को 21 -12 ,21 -18 से, आरुष सुपेकर देवास ने शिशिर द्विवेदी भोपाल को भुवन चंद्राकोटी कला जबलपुर ने वत्सल सोमन एमपीबीए को 21- 15 21 -15 से हरा कर सेमीफाइन में प्रवेश किया। इधर महिला एकल में इश्वि नायडू जबलपुर ने गौरी वशिष्ठ एम पी बी ए को 21- 16 21- 15 से, आस्था शर्मा इंदौर ने ओजस्वी भोमिया इंदौर को 21 -15 ,21 -17 से, भूमिका वर्मा उज्जैन ने शिवानी चौधरी धार को 21-8, 19-21, 21-11 कड़े संघर्ष के बाद पराजित किया।
पुरुष डबल्स अनस मोहम्मद शेख एमपीबीए व जयंत सिसोदिया आर ने कुशाग्र पटेल छिंदवाड़ा आदि पटवा उज्जैन को 21- 14 ,21 -18 से, आदित्य चौहान धार अमित राठौर धार ने जयंत राज मथानिया एवं अथर्व तिवारी देवास को 21 -10, 21 -15 से पराजित किया। अन्य डबल्स मे गौरव परमार अमन रायकवार धार ने भुवन चंदकोटिकला जबलपुर वत्सल सोमन इंदौर को 21-11 21-23 व 23-21 से हराया, महिला डबल्स मे शिवानी चौधरी धार व ओजस्वी भोमिया इंदौर ने उज्जैन की धैर्य शर्मा व अद्विका सिंह को 21-7, 21-8 से पराजित किया। अवनि यादव गौरी वशिष्ठ इंदौर ने अन्वि गर्ग व मुग्धा सिंहल नीमच को21-10, 21-8 से हराया।
इन खिलाडियों ने किया फाइलन में प्रवेश - जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला वर्ग मे उज्जैन की भूमिका वर्मा ने इश्वि नायडू जबलपुर को 21-8, 21-13 से हराया। आस्था शर्मा इंदौर ने गौरी वशिष्ठ एम पी बी ए को 21-,17 14-21, 21-9 से हराया। मिश्रित युगल में अनस मो.शेख इंदौर व शिवानी चौधरी धार ने यश रायकवार धार वं आस्था शर्मा इंदौर को कड़े संघर्ष के बाद तीन गेम 19-21, 23-21,21-19 पराजित किया। पुरुष सिंगल मे गौरव परमार इंदौर आरुष सुपेकर को 17-21, 22-20,21-15 से हराया । अमित राठौर धार ने भुवन चंद्र कोटिकला जबलपुर को 21-16, 21-16 से हराया। उपरोक्त विजय खिलाडी आस्था शर्मा इंदौर, भूमिका वर्मा उज्जैन, अमित राठौर धार,गौरव परमार इंदौर शुक्रवार को फाइनल मैच खेलेंगे। लायंस डेन गोमाबाई रोड पर दोपहर दो बजे से फाइलन मैच शुरू हो जाएंगे। शहर व बाहर के दर्शकों के लिए बैकन की माकूल व्यवस्था की गई है। पुरूष सिंगल, महिला सिंगल, पुरूष डबल्स, महिला डबल, मिक्स डबल्स पांचों वर्ग में एक लाख रूपए नकद पुरूस्कार और ट्रॉफी खेल के समापन के बाद वितरित किए जाएंगे।
और खबरे
शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....
March 04, 2026 05:42 AM
मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....
March 04, 2026 12:26 AM
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....
March 04, 2026 12:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 04, 2026 12:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 11:56 PM
काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...
March 03, 2026 05:08 PM
मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....
March 03, 2026 03:37 PM
सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:26 PM
जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:22 PM
रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...
March 03, 2026 03:19 PM
बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..
March 03, 2026 03:18 PM
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...
March 03, 2026 03:06 PM
होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....
March 03, 2026 01:26 PM
नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
March 03, 2026 12:05 PM
चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...
March 03, 2026 11:55 AM
नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...
March 03, 2026 10:29 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....
March 03, 2026 09:40 AM
बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
March 03, 2026 06:00 AM
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….
March 03, 2026 03:18 AM